HomeRashifalAaj Ka Rashifal 4 August 2026: किस राशि की बनेगी बात, किसे...

Aaj Ka Rashifal 4 August 2026: किस राशि की बनेगी बात, किसे मिलेगा सफलता का साथ! मेष से मीन तक जानें पूरा हाल

दिन की शुरुआत से पहले जान लें कि आपकी राशि के लिए 4 अगस्त कितना शुभ रहने वाला है और किन बातों का ध्यान रखना जरूरी होगा।

Horoscope 4 August: ग्रहों की बदलती चाल का असर आज धन, नौकरी, कारोबार, पारिवारिक जीवन और सेहत पर देखने को मिल सकता है। ऐसे में दिन की शुरुआत से पहले जान लें कि आपकी राशि के लिए 4 अगस्त कितना शुभ रहने वाला है और किन बातों का ध्यान रखना जरूरी होगा।

मेष राशि
आज सेहत के मामले में लापरवाही न करें। निवेश सोच-समझकर करें, क्योंकि जल्दबाजी नुकसान पहुंचा सकती है। किसी बात पर बेवजह बहस होने की संभावना है। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। कारोबार में आर्थिक लाभ के योग हैं। दोस्तों के साथ घूमने-फिरने का कार्यक्रम बन सकता है।
शुभ अंक: 8 | शुभ रंग: गुलाबी | उपाय: मिट्टी के बर्तन में दूध भरकर किसी कुत्ते को पिलाएं।

वृष राशि
नशे से दूर रहें। खान-पान का विशेष ध्यान रखें। पेट संबंधी समस्या परेशान कर सकती है। विरोधी आपकी छवि खराब करने का प्रयास कर सकते हैं। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है। दूर स्थान से कोई शुभ समाचार मिलने के संकेत हैं।
शुभ अंक: 5 | शुभ रंग: धूमिल | उपाय: गरीब और जरूरतमंद लोगों को भोजन कराएं।

मिथुन राशि
किसी अनजाने डर से मन बेचैन रह सकता है, लेकिन सकारात्मक सोच आपको आगे बढ़ाएगी। पैसों को लेकर परिवार में तनाव हो सकता है। अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में लापरवाही से बचें। यात्रा या घूमने-फिरने की योजना बन सकती है।
शुभ अंक: 2 | शुभ रंग: सफेद | उपाय: गरीब कन्याओं को सफेद मिठाई बांटें।

ये भी पढ़ें:  Aaj Ka Rashifal 13 July 2026: मेष से मीन तक जानें सभी राशियों का हाल, शुभ अंक, शुभ रंग और ये आसान उपाय

कर्क राशि
स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन छोटी-मोटी परेशानियां बनी रह सकती हैं। कारोबार में धन लाभ और अचानक आर्थिक फायदा मिलने के योग हैं। किसी जरूरतमंद की मदद करने का अवसर मिलेगा। भावुक होकर कोई निर्णय लेने से आज बचें। खर्चों पर नियंत्रण रखें।
शुभ अंक: 5 | शुभ रंग: लाल | उपाय: भोजन और पानी के लिए तांबे के पात्र का प्रयोग करें।

सिंह राशि
स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। घर या संपत्ति से जुड़ा निवेश लाभदायक साबित हो सकता है। आपका सकारात्मक व्यवहार लोगों को प्रभावित करेगा। बड़े आर्थिक फैसले सोच-समझकर लें। यात्रा और मनोरंजन के योग भी बन रहे हैं।
शुभ अंक: 8 | शुभ रंग: पीला | उपाय: स्कूल, अस्पताल या अनाथ आश्रम में दान करें।

कन्या राशि
आज स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में पूरी मेहनत से काम करें। प्रेम संबंधों में खुशियां बनी रहेंगी। परिवार या दोस्तों के साथ बाहर घूमने का अवसर मिल सकता है। अनावश्यक खर्च से बचना बेहतर रहेगा।
शुभ अंक: 3 | शुभ रंग: नारंगी | उपाय: पक्षियों को दाना डालें।

ये भी पढ़ें:  Aaj Ka Rashifal 09 July 2026:आज आपकी राशि के लिए क्या है खास, जानें शुभ अंक और उपाय

तुला राशि
व्यापार में उन्नति के लिए महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। स्वभाव में गुस्सा और चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है, इसलिए संयम रखें। छोटी बात को बड़ा बनाने से बचें। शाम के समय धन लाभ के योग बन रहे हैं। यात्रा सोच समझकर करें।
शुभ अंक: 6 | शुभ रंग: लाल | उपाय: किसी भी महत्वपूर्ण कार्य से पहले भगवान शिव की आराधना करें।

वृश्चिक राशि
कठिन परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखें। समझदारी से लिए गए फैसले लाभ देंगे। यात्रा करनी पड़ सकती है। विलासिता की वस्तुओं पर खर्च बढ़ सकता है। खान-पान में संयम रखें और कार्यक्षेत्र में लापरवाही से बचें।
शुभ अंक: 4 | शुभ रंग: काला | उपाय: गुड़ एवं मसूर की दाल का दान करें।

धनु राशि
अचानक धन लाभ मिलने की संभावना है। प्रेम संबंधों में निराशा मिल सकती है। परिवार का माहौल सुखद रहेगा। यात्रा लाभदायक रहेगी। कारोबार और नौकरी में प्रगति के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।शुभ अंक: 5 | शुभ रंग: पीला | उपाय: शरीर पर तांबा या सोना धारण करें।

ये भी पढ़ें:  16 फरवरी को डिप्टी सीएम करेंगे अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव- 2026 का शुभारंभ, प्रथम जलेब में होंगे शामिल

मकर राशि
आज किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। केवल वही वादा करें जिसे निभा सकें। प्रेम संबंधों में तनाव बढ़ सकता है। नशे से दूरी बनाए रखें। करिअर और कारोबार में सुधार के लिए नई योजना पर काम कर सकते हैं।
शुभ अंक: 7 | शुभ रंग: नीला | उपाय: मंदिर में शुद्ध देसी घी और कपूर का दान करें।

कुंभ राशि
हृदय संबंधी परेशानी वाले लोग स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। पुराने कर्ज चुकाने में सफलता मिल सकती है। लंबी यात्रा के योग हैं। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। कारोबार में विस्तार के नए अवसर मिलेंगे।
शुभ अंक: 4 | शुभ रंग: सफेद | उपाय: काले या सफेद वस्त्र में लोहे की पांच कील या चूना बांधकर बहते जल में प्रवाहित करें।

मीन राशि
दिन की शुरुआत योग और ध्यान से करना लाभदायक रहेगा। दिन के मध्य किसी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। घूमने-फिरने की योजना बन सकती है। करिअर से जुड़े महत्वपूर्ण फैसले स्वयं लें। कारोबार में धन लाभ के योग बन रहे हैं।
शुभ अंक: 2 | शुभ रंग: सिल्वर | उपाय: चावल या चांदी का दान करें।

ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्मा
ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्माhttps://aapkibaatnews.com
पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज एक प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं, जो वैदिक ज्योतिष के क्षेत्र में गहन ज्ञान और अनुभव रखते हैं। उन्होंने वर्षों की साधना और अध्ययन के माध्यम से ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव, कुंडली विश्लेषण, विवाह मिलान, करिअर मार्गदर्शन और दोष निवारण में विशेष दक्षता हासिल की है। पंडित नितेश अपने सटीक विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल ज्योतिषीय तथ्यों को समझाने के लिए जाने जाते हैं। वे लोगों को उनके जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों में मार्गदर्शन प्रदान करते हैं और सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक मूल्यों से प्रेरित होकर वे समाज में जागरूकता फैलाने और ज्योतिष को एक मार्गदर्शक विज्ञान के रूप में स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उनके लेख और विचार लोगों के जीवन में स्पष्टता और संतुलन लाने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं।संपर्क नंबर : 94187-45356, 70187-95451

Latest Articles

Explore More