HomeHimachalSolanकंधों पर चमके नए स्टार: लखबीर सिंह बने सब-इंस्पेक्टर, एसपी विनोद धीमान...

कंधों पर चमके नए स्टार: लखबीर सिंह बने सब-इंस्पेक्टर, एसपी विनोद धीमान ने पिपिंग सेरेमनी में किया अलंकृत

समारोह के दौरान एसपी विनोद धीमान ने लखबीर सिंह की अब तक की उत्कृष्ट सेवाओं की सराहना करते हुए उन्हें पदोन्नति पर बधाई दी।

बीबीएन : पुलिस अधीक्षक बद्दी कार्यालय के सभागार में सोमवार को एक औपचारिक समारोह (Pipping Ceremony) का आयोजन किया गया। इस मौके पर महिला थाना में कार्यरत सहायक उप निरीक्षक लखबीर सिंह को उप निरीक्षक (Sub Inspector) पदोन्नति पर एसपी बद्दी विनोद धीमान (SP Vinod Dhiman) ने उनके कंधों पर नए रैंक के स्टार लगाकर उन्हें अलंकृत किया।

समारोह के दौरान एसपी विनोद धीमान ने लखबीर सिंह की अब तक की उत्कृष्ट सेवाओं की सराहना करते हुए उन्हें पदोन्नति पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि पदोन्नति केवल रैंक बढ़ने तक सीमित नहीं होती, बल्कि इसके साथ जिम्मेदारियां भी बढ़ जाती हैं और समाज की सेवा का नया संकल्प जुड़ता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि लखबीर सिंह आगे भी ईमानदारी और समर्पण के साथ जनता की सेवा करते हुए पुलिस विभाग की छवि को और अधिक गौरवान्वित करेंगे।

ये भी पढ़ें:  चिट्टे के खिलाफ हिमाचल में 'जन आंदोलन' का आगाज, CM सुक्खू ने किया वॉकथॉन का नेतृत्व

इस अवसर पर अन्य अधिकारी और पुलिस कर्मचारी भी मौजूद रहे, जिन्होंने नव पदोन्नत उप निरीक्षक लखबीर सिंह को शुभकामनाएं दीं।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More