HomeHimachalSolanबद्दी में 4 किलो से अधिक गांजे के साथ एक गिरफ्तार, स्पेशल...

बद्दी में 4 किलो से अधिक गांजे के साथ एक गिरफ्तार, स्पेशल सेल की गुप्त सूचना पर बड़ी कार्रवाई

नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बद्दी पुलिस के स्पेशल सेल-एक्स ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 4.048 किलोग्राम गांजा बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

बीबीएन : नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बद्दी पुलिस के स्पेशल सेल-एक्स ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजे की बड़ी खेप बरामद कर एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार स्पेशल सेल-एक्स की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर न्यू सब्जी मंडी, बद्दी के समीप हरि मोहन फैमिली ढाबा के बाहर सड़क किनारे खड़े एक युवक को पकड़ा। उसकी पहचान पीयुष कुमार खरवार पुत्र रमेश चंद्र खरवार निवासी गांव एवं डाकघर पटेल नगर चिट बड़ागांव, तहसील व जिला बलिया (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई।

ये भी पढ़ें:  पांवटा साहिब में चिट्टे के साथ दबोचा ये शख्स, कुंजा से लाया था नशा, पुलिस ने गुप्त सूचना पर की कार्रवाई

एसपी बद्दी विनोद धीमान ने बताया कि तलाशी के दौरान आरोपी के पिट्ठू बैग से 4.048 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मादक पदार्थ को कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ पुलिस थाना बद्दी में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की आगामी जांच जारी है।

उन्होंने कहा है कि अवैध नशा कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। नशा तस्करी में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे मामलों में कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें:  87 एनएसएस स्वयंसेवियों को मिले प्रमाणपत्र, 20880 घंटे के श्रमदान से पेश की समाज सेवा की मिसाल
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More