HomeWeatherहिमाचल के इन जिलों में आज गर्जना के साथ भारी बारिश का...

हिमाचल के इन जिलों में आज गर्जना के साथ भारी बारिश का अलर्ट, कल और भी खतरनाक 

मेघ गर्जन के दौरान घर के अंदर रहें। यात्रा से बचें। घर के खिड़की व दरवाजे बंद रखें...

शिमला : हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी हुआ है। मौसम केंद्र शिमला ने आज कांगड़ा, ऊना, हमीरपुर और मंडी जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दोस्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई है। इसके साथ साथ मध्यम गरज और बिजली गिरने का भी पूर्वानुमान जताया गया है।

वहीं, शिमला, सोलन, सिरमौर और बिलासपुर जिलों में भी कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानोंपर हल्की गरज और आसमानी बिजली की संभावना है। बाकि जिलों में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश का पूर्वानुमान जताया है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 3 जुलाई तक येलो अलर्ट जारी हुआ है।

ये भी पढ़ें:  पांवटा साहिब में 8.75 ग्राम चिट्टे के साथ धरा ये शख्स, एसआईयू नाहन की बड़ी कार्रवाई

मौसम विभाग ने रविवार को भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कहीं-कहीं भारी गर्जना होगी। इस दौरान ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, सिरमौर व सोलन में एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा जबकि, चंबा, कुल्लू, शिमला व मंडी में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा का अलर्ट जारी करते हुए एडवाइजरी जारी की गई है। सोमवार को 3 जिलों मंडी, शिमला, सोलन में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है।

मेघ गर्जना के दौरान क्या करें, क्या न करें
मेघ गर्जन के दौरान घर के अंदर रहें। यात्रा से बचें। घर के खिड़की व दरवाजे बंद रखें। पेड़ों के नीचे शरण न लें। मौसम विभाग ने लोगों से मेघ गर्जना के दौरान लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी है। इसके साथ साथ लोगों को बिजली और अन्य उपकरणों को अनप्लग करके रखने, कंक्रीट की दीवारों के साथ न टिकने, फर्श पर न लेटने, बिजली संचालन करने वाली सभी वस्तुओं से दूर रहने और पानी वाले स्थानों से तुरंत बाहर निकलने की भी सलाह दी गई है।

ये भी पढ़ें:  राज्यस्तरीय मास्टर बैडमिंटन चैंपियनशिप : मंडी के दातुल और कुल्लू की डिंपल बनी हिमाचल चैंपियन
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More