HomeHimachalSolanचायल सड़क को निर्धारित अवधि के लिए बंद करने के आदेश, जानें...

चायल सड़क को निर्धारित अवधि के लिए बंद करने के आदेश, जानें क्या है वजह

यह आदेश अतिरिक्त उपायुक्त सोलन राहुल जैन द्वारा जारी किए गए हैं। इन आदेशों के अनुसार 6 फरवरी, 11 फरवरी और 17 फरवरी, 2026 को रात्रि 10 बजे से अर्धरात्रि 2 बजे तक कंडाघाट से चायल सड़क को बंद रखा जाएगा।

सोलन : राष्ट्रीय उच्च मार्ग-5 पर सोलन से कैथलीघाट के मध्य फोरलेन कार्य के दृष्टिगत मशीनरी एवं उपकरण स्थापित करने के लिए चायल सड़क को कुछ समय तक बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं। यह आदेश अतिरिक्त उपायुक्त सोलन राहुल जैन द्वारा जारी किए गए हैं।

इन आदेशों के अनुसार 6 फरवरी, 11 फरवरी और 17 फरवरी, 2026 को रात्रि 10 बजे से अर्धरात्रि 2 बजे तक कंडाघाट से चायल सड़क को बंद रखा जाएगा। आदेशों में स्पष्ट किया गया है कि फोरलेन कार्य के लिए मशीनरी व उपकरणों को स्थापित करने के लिए चायल मार्ग के अतिरिक्त कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं है। जानो-माल की सुरक्षा के दृष्टिगत उक्त तिथियों को निर्धारित अवधि में मार्ग बंद करने का निर्णय लिया गया है।

ये भी पढ़ें:  सड़क सुरक्षा को लेकर DC सिरमौर के निर्देश : नाहन में वेंडर्स के लिए बदलेंगे नियम, पांवटा साहिब में रात को दौड़ेंगे खनन वाहन

आदेशों के अनुसार कंपनी को यह सुनिश्चित करना होगा कि उक्त अवधि में साइट पर सुरक्षा की उचित व्यवस्था, बैरिकेडिंग और चेतावनी के साइन लगाए जाएं। पुलिस प्रशासन के परामर्श के अनुसार निर्धारित स्थानों पर यातायात बदलाव सुनिश्चित बनाना होगा और जन सुरक्षा के उपाय करने होंगे। कार्य निर्धारित अवधि के दौरान पूरा करना होगा, ताकि आमजन को असुविधा न सामना न करना पड़े। संबंधित पुलिस प्रशासन व भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को कार्य के बारे में सूचित करना सुनिश्चित बनाना होगा। यह अनुमति आमजन की सुविधा व फोरलेन कार्य के दृष्टिगत जनहित में दी गई हैं।

ये भी पढ़ें:  अस्पताल से नहीं होगी कोई छेड़छाड़, कांशीवाला में होगा मेडिकल कालेज का विस्तार, पढ़ें पूरी रिपोर्ट
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More