HomeHimachalबिलासपुर और सोलन के इन इलाकों में इस दिन बंद रहेगी बिजली...

बिलासपुर और सोलन के इन इलाकों में इस दिन बंद रहेगी बिजली आपूर्ति, बोर्ड ने बताई ये वजह

बिजली बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार खराब मौसम व किन्हीं अपरिहार्य कारणों से उक्त तिथि अथवा समय में परिवर्तन किया जा सकता है। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की।

बिलासपुर/सोलन : सहायक अभियंता विद्युत उप मंडल-1 सन्नी कुमार जगोता ने जानकारी देते हुए बताया कि 7 फरवरी को अनुभाग जबली में ऋषिकेश फीडर पर मरम्मत कार्य प्रस्तावित होने के चलते कुछ क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति आंशिक रुप से बाधित रहेगी। उन्होंने बताया कि जबली अनुभाग के अंतर्गत ऋषिकेश फिडर में आने वाले क्षेत्र खंसरा, रामपुरा, लोअर भराडी, समोला, मंडी मानवा, कोहलवीं, ऋषिकेश, तन्योर, बैहना जट्टा, छत, डमली और इसके आसपास के क्षेत्रों में प्रातः 10 बजे से सायं 4 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है।

वहीं, जिला सोलन के कुछ इलाकों में 8 फरवरी, 2026 को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता सोलन राहुल वर्मा ने बताया कि 8 फरवरी, 2026 को प्रातः 10 बजे से सांय 3 बजे तक ओच्छघाट, नंदल, गवाहीली, दोलांजी, कालाघाट, टटूल, शूलिनी विश्वविद्यालय, मझोली, शमरोड़, धारों की धार, कोईघाट, बदलेच, जटोली, कोठों, मझगांव, पंडाह, नौणी विश्वविद्यालय और आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने कहा कि खराब मौसम व किन्हीं अपरिहार्य कारणों से उक्त तिथि अथवा समय में परिवर्तन किया जा सकता है। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की।

ये भी पढ़ें:  महाशिवरात्रि पर हिमाचल में बड़ा हादसा: जीप खाई में गिरने से तीन युवकों की दर्दनाक मौत, एक गंभीर घायल
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More