HomeHimachalSirmaurराजगढ़ में शराब तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, 100 पेटी देसी शराब...

राजगढ़ में शराब तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, 100 पेटी देसी शराब से लदी पिकअप पकड़ी, आरोपी पर केस

सिरमौर जिले के राजगढ़ क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन से 100 पेटी देसी शराब बरामद की है।

राजगढ़ : सिरमौर जिले के राजगढ़ क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन से 100 पेटी देसी शराब बरामद की है। पुलिस ने चालक के खिलाफ हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार शनिवार को पुलिस थाना राजगढ़ के तहत पुलिस चौकी यशवंतनगर की टीम नियमित गश्त और यातायात जांच पर थी। इसी दौरान शायाघाट के समीप सनौरा की ओर से आ रही एक पिकअप (HP63A-2142) को जांच के लिए रोका गया।

वाहन चालक ने अपनी पहचान 32 वर्षीय जयप्रकाश निवासी देवठी मझगांव, तहसील राजगढ़, जिला सिरमौर के रूप में बताई। संदेह होने पर पुलिस ने वाहन की तलाशी ली। जांच के दौरान पिकअप में रखी गत्ते की पेटियों से ‘पैराडाइज संतरा’ ब्रांड की 100 पेटी देसी शराब बरामद हुई। सभी बोतलों पर “Sale in Himachal Pradesh Only” अंकित था।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में दर्दनाक हादसा : इलाज कराने के लिए नाहन आ रहे बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत, बेटा गंभीर घायल

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि चालक बरामद शराब से संबंधित कोई वैध लाइसेंस या परमिट प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने शराब की खेप और वाहन को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें:  कांवड़ यात्रा को लेकर अलर्ट मोड पर सिरमौर पुलिस, श्रद्धालुओं, लंगर संचालकों और दुकानदारों के लिए जारी किए ये निर्देश
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More