बद्दी : पुलिस जिला बद्दी द्वारा बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए मंगलवार को पूरे बद्दी क्षेत्र में स्कूल बसों की विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान करीब 20 से 25 स्कूल बसों की जांच की गई।
चेकिंग के दौरान पुलिस ने बसों के दस्तावेज, चालक और परिचालक की वर्दी, फर्स्ट एड बॉक्स, वाहन की फिटनेस और यातायात नियमों की पालना की जांच की।
निरीक्षण के दौरान नियमों का उल्लंघन करने पर कुल चार चालान किए गए। इनमें बिना वर्दी बस चलाने पर दो, बस न रोकने पर एक और फर्स्ट एड बॉक्स न होने पर एक चालान शामिल है।
एसपी बद्दी विनोद धीमान ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी इस प्रकार की जांच और जागरूकता अभियान लगातार जारी रहेंगे।



