HomeHimachalSolanसेवा सप्ताह के तहत झुग्गी वासियों को बांटे गर्म कपड़े, ठंड से...

सेवा सप्ताह के तहत झुग्गी वासियों को बांटे गर्म कपड़े, ठंड से पहुंचाई राहत

NYP ने इस कार्य में स्थानीय लोगों और स्वयंसेवी संस्थाओं से भी आगे आकर इन जरूरतमंदों की मदद करने की अपील की है। इस सेवा कार्य में सोलन की सारथी वेलफेयर सोसायटी के प्रधान सुभाष सकलानी और वरिष्ठ उपप्रधान डॉ. जीआर साहिबी ने भी सहयोग दिया।

सोलन : नेशनल युवान सेवा फैलोशिप के तहत नेशनल यूथ प्रोजेक्ट (NYP) हिमाचल प्रदेश ने ‘सेवा सप्ताह’ के दौरान झुग्गियों में रहने वाले लोगों को गर्म वस्त्र वितरित किए। यह पहल देशभर में 2 अक्टूबर से चल रहे सेवा सप्ताह के अंतर्गत की गई।

NYP हिमाचल के समन्वयक यशपाल कपूर ने बताया कि सोलन बाईपास पर राजस्थान के कुछ लोग झुग्गियों में रहकर खजूर के पत्तों से बने झाड़ू बनाकर बेचते हैं। पिछले तीन दिनों से सोलन में हो रही लगातार बारिश और गिरते तापमान के कारण इन लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

बारिश का पानी उनकी झुग्गियों में घुस रहा है और गर्म कपड़ों की कमी के कारण वे कड़ाके की ठंड में ठिठुर रहे हैं। उनके साथ छोटे बच्चे और महिलाएं भी हैं, जिनके लिए ठंड से बचाव करना मुश्किल हो गया था।

ये भी पढ़ें:  सोलन में 50 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 22 अप्रैल को, 10वीं व 12वीं पास महिलाओं को मौका

इन लोगों को राहत पहुंचाने के लिए NYP हिमाचल के वॉलंटियर्स मौके पर पहुंचे और उन्हें गर्म जैकेट, लोअर और अन्य कपड़े वितरित किए।

NYP ने इस कार्य में स्थानीय लोगों और स्वयंसेवी संस्थाओं से भी आगे आकर इन जरूरतमंदों की मदद करने की अपील की है। इस सेवा कार्य में सोलन की सारथी वेलफेयर सोसायटी के प्रधान सुभाष सकलानी और वरिष्ठ उपप्रधान डॉ. जीआर साहिबी ने भी सहयोग दिया।

ये भी पढ़ें:  51 वर्षीय मजदूर की संदिग्ध हालात में मौत, रसोई में अचेत मिला, बीमारी से मृत्यु की आशंका
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More