HomeHimachalSolanसिरमौर के खिलाड़ियों ने स्टेट कराटे चैंपियनशिप में दिखाया दम, 3 स्वर्ण...

सिरमौर के खिलाड़ियों ने स्टेट कराटे चैंपियनशिप में दिखाया दम, 3 स्वर्ण समेत 13 पदक जीते; हासिल किया ये रैंक

प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के सिरमौर, सोलन, शिमला और किन्नौर जिलों के 200 से अधिक खिलाड़ियों ने विभिन्न भार वर्गों में भाग लिया।

सोलन/नाहन : जिला सोलन के चंबाघाट स्थित शेड्स लॉ कॉलेज में डब्ल्यूएसकेएफ द्वारा एचपी स्टेट कराटे चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के सिरमौर, सोलन, शिमला और किन्नौर जिलों के 200 से अधिक खिलाड़ियों ने विभिन्न भार वर्गों में भाग लिया।

प्रतियोगिता में जिला सिरमौर के नाहन स्थित माउंटेन मार्शल आर्ट्स डोजो के 13 खिलाड़ियों ने अलग-अलग भार वर्गों में हिस्सा लिया और कुमिते स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 स्वर्ण, 4 रजत और 6 कांस्य पदक हासिल किए। इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर जिला सिरमौर ने प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा ट्रॉफी से सम्मानित किया गया।

स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों में मिरांश यादव, दिव्यांश शर्मा और श्रेसी शर्मा शामिल रहे। वहीं इशानी ठाकुर, मान्या, जान्या और अराध्य शर्मा ने रजत पदक हासिल किए। कांस्य पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों में माहित गर्ग, वरदान शर्मा, अद्वित ठाकुर, वैभव शर्मा, वैभव ठाकुर और अर्पण शर्मा शामिल रहे।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल : HPSEDC को प्रदेश के युवाओं के लिए विदेशों में रोजगार के अवसर तलाशने के निर्देश

पदक विजेता खिलाड़ियों को जिला सोलन के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रमेश शर्मा ने सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उन्हें इसी क्षेत्र में निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया और आगे भी बेहतर प्रदर्शन के लिए मार्गदर्शन दिया।

उन्होंने खिलाड़ियों की सफलता में अभिभावकों की महत्वपूर्ण भूमिका की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि अभिभावकों ने अपने बच्चों के लिए कराटे जैसे अनुशासित खेल को चुना और उन्हें निरंतर सहयोग एवं प्रोत्साहन दिया, जो सराहनीय है। उन्होंने सभी अभिभावकों को भी बधाई देते हुए उनके सहयोग के लिए धन्यवाद किया।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रमेश शर्मा एवं उत्तर भारत के मुख्य प्रशिक्षक शिहान इकबाल मलिक ने जिला सिरमौर एवं नाहन स्थित माउंटेन मार्शल आर्ट्स डोजो के मुख्य प्रशिक्षक सेंसेई प्रवीण कुमार को भी बधाई दी और सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों को दिए जा रहे प्रशिक्षण की सराहना की। सेंसेई प्रवीण कुमार ने प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में भी अपनी जिम्मेदारी निभाई।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर : ग्रामीण खिलाड़ियों के सपनों को पंख दे रहे ये शिक्षक, रहने-खाने से प्रशिक्षण तक का खुद उठा रहे खर्च

प्रवीण कुमार ने बताया कि अक्टूबर 2026 में चंडीगढ़ में उत्तर भारत कराटे चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा, जिसमें हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ी एक बार फिर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के प्रदर्शन की अत्यधिक सराहना करते हुए कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास ही उनकी सफलता का आधार है।

ये भी पढ़ें:  बार-बार नशे के व्यापार में संलिप्त मिली सिरमौर की ये महिला 3 महीने के लिए डिटेन, भेजी सेंट्रल जेल

Latest Articles

Explore More