HomeHimachalSolanसख्त नाकेबंदी, 500 वाहनों की जांच… बद्दी पुलिस का ऑपरेशन नाइट डोमिनेंस,...

सख्त नाकेबंदी, 500 वाहनों की जांच… बद्दी पुलिस का ऑपरेशन नाइट डोमिनेंस, नियम तोड़ने वालों पर शिकंजा

कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए बद्दी पुलिस ने “Operation Night Dominance” के तहत सघन नाकेबंदी और वाहन चेकिंग अभियान चलाया।

बीबीएन : कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए बद्दी पुलिस ने “Operation Night Dominance” के तहत सघन नाकेबंदी और वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पूरे जिले में 10 स्थानों पर नाके लगाकर 500 के करीब वाहनों की गहन जांच की गई और नियमों का उल्लंघन करने पर 25 चालान किए गए।

पुलिस अधीक्षक विनोद धीमान के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अपराध नियंत्रण, नशा रोकथाम और सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करना रहा। जिले के सभी थाना और चौकी टीमों ने प्रमुख चौराहों, हाईवे और संवेदनशील क्षेत्रों में संयुक्त रूप से कार्रवाई की। जांच के दौरान बिना ड्राइविंग लाइसेंस, शराब पीकर वाहन चलाने, बिना नंबर प्लेट, सीट बेल्ट और अन्य नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

ये भी पढ़ें:  DC शिमला के निर्देश : ड्यूटी समय पर निजी कार्यक्रम में शिरकत नहीं करेंगे SDM

नाकेबंदी के दौरान किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि सामने नहीं आई और पूरे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था सामान्य व शांतिपूर्ण बनी रही। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल मजबूत हुआ और आमजन में भरोसा बढ़ा।

इसी क्रम में बद्दी पुलिस ने एक अन्य विशेष अभियान के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग श्रेणियों में 375 चालान किए हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया कि आगे भी नियमों की अनदेखी करने वालों पर इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

एसपी ने नागरिकों से अपील की है कि यातायात नियमों का पालन करें, नशे से दूर रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में तैयार हो रहा ये सुपर स्ट्रक्चर, नाम है 'बो-स्ट्रिंग ब्रिज', जानें इसकी खासियत
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More