HomeHimachalSolanसोलन में चिट्टे के साथ पंजाब के दंपति समेत 3 गिरफ्तार, SIU...

सोलन में चिट्टे के साथ पंजाब के दंपति समेत 3 गिरफ्तार, SIU ने होटल में दबिश देकर बरामद किया नशा

जिला सोलन में SIU टीम ने चंबाघाट के समीप एक होटल में दबिश देकर चिट्टे की खेप बरामद की है। पुलिस ने मामले में पंजाब के दंपति समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया है।

सोलन : हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन में SIU टीम ने चंबाघाट के समीप एक होटल में दबिश देकर चिट्टे की खेप बरामद की है। पुलिस ने मामले में पंजाब के दंपति समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना सदर सोलन में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस के अनुसार SIU टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि चंबाघाट के समीप स्थित एक होटल के कमरा नंबर 303 में कुछ लोग नशीले पदार्थ के साथ ठहरे हुए हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने होटल में दबिश दी और कमरे में मौजूद तीन लोगों के कब्जे से 41.08 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद किया।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल के सभी मेडिकल कॉलेज होंगे हाईटेक, साल के अंत तक अत्याधुनिक उपकरणों से होंगे लैस

एसपी सोलन टी एसडी वर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तुषार तरीखा (35) पुत्र दिनेश कुमार निवासी अबोहर, जिला फाजिल्का (पंजाब), युवराज सिंह (25) पुत्र हरभजन सिंह निवासी न्यू जनता नगर, जिला लुधियाना (पंजाब) और संदीप कौर उर्फ नेहा (35) पत्नी तुषार तरीखा निवासी अबोहर, जिला फाजिल्का (पंजाब) के रूप में हुई है।

पुलिस ने तीनों आरोपियों को नियमानुसार गिरफ्तार कर उनके खिलाफ पुलिस थाना सदर सोलन में ND&PS Act के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है।

एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। मामले में आगामी अन्वेषण जारी है।

ये भी पढ़ें:  इंटरनेशनल यूथ कॉन्क्लेव: ओडिशा में हिमाचल प्रदेश को पहला पुरस्कार
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More