होमHimachalSolanबरोटीवाला में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार टैंकर की टक्कर से महिला की...

बरोटीवाला में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार टैंकर की टक्कर से महिला की मौके पर मौत, पति घायल, चालक फरार

बरोटीवाला क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पति घायल हो गया। हादसे के बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर हादसे की जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी टैंकर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।

बीबीएन : पुलिस जिला बद्दी के तहत बरोटीवाला क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पति घायल हो गया। हादसे के बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर हादसे की जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी टैंकर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार वकील अली अपनी पत्नी नाजिया के साथ मोटरसाइकिल पर अपने कमरे की ओर जा रहे थे, तभी पीछे से तेज रफ्तार और लापरवाही से आ रहे एक टैंकर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद दोनों सड़क पर गिर गए और महिला टैंकर के पिछले पहियों के नीचे आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। टक्कर के बाद टैंकर चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।

ये भी पढ़ें:  राम के नाम पर चंदा इकट्ठा करने वाले ही आज राम को लूटने का काम कर रहे: विकास कलटा

एसपी बद्दी विनोद धीमान ने बताया कि इस हादसे में पुलिस थाना बरोटीवाला में भारतीय न्याय संहिता और मोटर वाहन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगामी जांच जारी है।

356 चालान काटे
इधर, सड़क सुरक्षा को लेकर बद्दी पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए विशेष अभियान चलाया। यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खतरनाक और लापरवाही से वाहन चलाने, बिना नंबर प्लेट और अन्य नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत 356 चालान किए गए। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आगे भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

ये भी पढ़ें:  वॉयस ऑफ कार्निवाल-2025 का विजेता बना जिला सिरमौर का कार्तिक ठाकुर
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More