Home Himachal Solan बेरोजगार युवाओं को रोजगार देंगी परवाणू की 2 कंपनियां, इन पदों के...

बेरोजगार युवाओं को रोजगार देंगी परवाणू की 2 कंपनियां, इन पदों के लिए 6 मार्च को होंगे कैंपस इंटरव्यू

इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता आई.टी.आई. इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल इंजीनियर निर्धारित की गई है। उम्मीदवार की आयु 21 से 31 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। पदों की विस्तृत जानकारी आवेदक विभागीय पोर्टल ई.ई.एम.आई.एस. में प्राप्त कर सकते हैं।

0

सोलन : मैसर्ज केयन्स टेक्नॉलॉजी इंडिया लिमिटिड परवाणू में ऑपरेटर के 5 पद और मैसर्ज कमला डायल (के.डी.डी.एल.लि.) परवाणू में मैकेनिकल इंजीनियर, ट्रेनी, क्वालिटी इंजीनियर के 7 पदों पर भर्ती के लिए 6 मार्च, 2026 को उप रोजगार कार्यालय कसौली में कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जा रहे हैं।

जिला रोजगार अधिकारी जगदीश कुमार ने बताया कि उक्त पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता आई.टी.आई. इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल इंजीनियर निर्धारित की गई है। उम्मीदवार की आयु 21 से 31 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। इन पदों की विस्तृत जानकारी आवेदक विभागीय पोर्टल ई.ई.एम.आई.एस. में प्राप्त कर सकते हैं। सभी योग्य एवं इच्छुक आवेदक विभागीय पोर्टल पर कैंडिडेट लॉगइन टैब के माध्यम से पंजीकृत करने के उपरांत अपनी रेजिस्ट्रेशन प्रोफाइल पर अधिसूचित रिक्तियों के लिए अपनी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि आवेदन करने से पूर्व आवेदक का नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना अनिवार्य है।

ये भी पढ़ें:  अद्भुत चमत्कार! 28 साल बाद जब 'मां' की चौखट पर टूटा मौन, चिंतपूर्णी मंदिर में विज्ञान हुआ नतमस्तक

जगदीश कुमार ने कहा कि इच्छुक उम्मीदवार अपनी योग्यता संबंधी सभी अनिवार्य प्रमाण पत्रों एवं दस्तावेजों सहित उप रोजगार कार्यालय कसौली में 6 मार्च, 2026 को सुबह 10:30 बजे पहुंचकर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं। कैंपस इंटरव्यू में भाग लेने के लिए कोई भी यात्रा-भत्ता देय नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार ज़िला रोज़गार कार्यालय सोलन में संपर्क कर सकते हैं।