HomeHimachalशिमला रिज पर सोनिया गांधी ने किया 'राजा साहब' की प्रतिमा का...

शिमला रिज पर सोनिया गांधी ने किया ‘राजा साहब’ की प्रतिमा का अनावरण, प्रदेश के कोने-कोने से पहुंचे लोग

इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, रजनी पाटिल, सचिन पायलट, दीपेंद्र सिंह हुड्डा सहित मंत्री, विधायक और वीरभद्र सिंह के समर्थक पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के अनावरण समारोह में शामिल हुए। प्रदेशभर से लोग इस कार्यक्रम में भाग लेने आए। पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ लोग नाटी डालते हुए कार्यक्रम में पहुंचे।

शिमला : हिमाचल प्रदेश के छह बार के मुख्यमंत्री रहे स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण आज शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी ने किया। इस ऐतिहासिक और भावनात्मक क्षण की साक्षी बनने के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

इस मौके पर हिमाचल प्रदेश के कोने-कोने से हजारों लोग शिमला पहुंचे और ‘राजा साहब’ के नाम से लोकप्रिय रहे आधुनिक हिमाचल के निर्माता स्व. वीरभद्र सिंह को श्रद्धांजलि दी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने इस अवसर पर कहा कि हिमाचल के लोग लंबे समय से इस पल का इंतजार कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह क्षण बेहद भावनात्मक और ऐतिहासिक है, क्योंकि वीरभद्र सिंह केवल एक नेता नहीं, बल्कि जनता के दिलों से जुड़े हुए व्यक्ति थे।

ये भी पढ़ें:  IPL खिलाड़ी पंकज जयसवाल पहुंचे मैहतपुर, राइजिंग स्टार क्रिकेट अकादमी में प्रशिक्षु बच्चों को दिए बॉलिंग टिप्स

प्रतिभा सिंह ने बताया कि शीर्ष नेतृत्व के व्यस्त कार्यक्रमों और खराब मौसम के चलते प्रतिमा के अनावरण में कुछ देरी हुई थी, लेकिन जैसे ही ये अवसर मिला तो सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने स्वयं शिमला पहुंचकर यह प्रतिमा जनता को समर्पित की।

उन्होंने कहा कि स्वर्गीय वीरभद्र सिंह का हिमाचल प्रदेश के विकास में योगदान किसी परिचय का मोहताज नहीं है। वे हर वर्ग, हर क्षेत्र और हर व्यक्ति से व्यक्तिगत रूप से जुड़े रहे। उन्होंने कहा कि आज जब उनकी प्रतिमा का अनावरण हुआ है तो यह न केवल श्रद्धांजलि का क्षण है, बल्कि उनके आदर्शों को याद करने का अवसर भी है।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 294 ग्राम चिट्टे के साथ पंजाब के दो युवक गिरफ्तार

इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रजनी पाटिल, सचिन पायलट, दीपेंद्र सिंह हुड्डा सहित मंत्री, विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह के हजारों समर्थक प्रतिमा के अनावरण समारोह में शामिल हुए। प्रदेशभर से लोग इस कार्यक्रम में भाग लेने आए। पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ लोग नाटी डालते हुए कार्यक्रम में पहुंचे। इस दौरान नेताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. यशवंत सिंह परमार को भी याद किया।

ये भी पढ़ें:  HPU B.Ed रिजल्ट जारी: फर्स्ट सेमेस्टर में 99.57% पास, री-अपीयर 100%, CDOE कोर्स के नतीजे भी घोषित
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More