HomeAccidentसोलन में हादसा: जोबी के पास पलटी निजी बस, मची चीखो पुकार, कई...

सोलन में हादसा: जोबी के पास पलटी निजी बस, मची चीखो पुकार, कई घायल

निजी बस में सवार सभी लोग रामशहर के जोबी गांव क्षेत्र में एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इसी बीच चालक अचानक ही गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा और बस सड़क से बाहर अनियंत्रित होकर पलट गई।

बीबीएन : हिमाचल प्रदेश में जिला सोलन में सड़क हादसा पेश आया है, जहां लुहारघाट क्षेत्र में जोबी के समीप एक निजी बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे पलट गई। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त बस में 30 से 35 लोग सवार थे। इनमें 20 के आसपास लोगों के घायल होने की सूचना है।

जानकारी के अनुसार निजी बस में सवार सभी लोग रामशहर के जोबी गांव क्षेत्र में एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इसी बीच चालक अचानक ही गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा और बस सड़क से बाहर अनियंत्रित होकर पलट गई।

इस दौरान चीखो पुकार और अफरा-तफरी मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू किया। दुर्घटना का पता चलते ही पुलिस टीम भी घटनास्थल पर पहुंची।

ये भी पढ़ें:  152 परिवारों की लिस्ट मिली पर शर्तों पर अड़े विस्थापित, रेणुका बांध संघर्ष समिति ने बैठक में जताई ये आपत्तियां  

घायलों को रामशहर पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस के माध्यम से नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर चिकित्सा के लिए एम्स बिलासपुर भेजा है।

उधर, पुलिस टीम मौके पर हादसे के कारणों की जांच में जुटी है। गंभीर रूप से घायल 10 यात्रियों का इलाज एम्स बिलासपुर में चल रहा है, जबकि अन्य घायलों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें:  पंचायत चुनाव को लेकर पच्छाद युवा कांग्रेस एक्टिव, बैठक में संगठन मजबूती और रणनीति पर मंथन
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More