HomeHimachalBilaspurडीसी ने पीएमईजीपी योजना के अंतर्गत पावर जिम का किया शुभारंभ, युवाओं...

डीसी ने पीएमईजीपी योजना के अंतर्गत पावर जिम का किया शुभारंभ, युवाओं को दिया ये संदेश

डीसी ने कहा कि आज के दौर में प्रत्येक व्यक्ति को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि नियमित रूप से जिम, योग, वॉक अथवा अन्य प्रकार के व्यायाम को अपनी दिनचर्या में शामिल करने से न केवल व्यक्ति शारीरिक रूप से स्वस्थ रहता है, बल्कि मानसिक रूप से भी सशक्त होता है।

बिलासपुर : जिला मुख्यालय बिलासपुर में डीसी राहुल कुमार ने सोमवार को कॉलेज चौक के समीप स्थापित ‘पावर जिम फिटनेस एंड हेल्थ सेंटर’ का शुभारंभ किया। यह जिम प्रधान मंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत शुरू की गई है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह पहल न केवल युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करेगी बल्कि समाज में फिटनेस और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी बढ़ाएगी।

इस जिम की स्थापना युवा उद्यमी मोहित बंसल द्वारा की गई है। उन्होंने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया से लगभग 20 लाख रुपए की वित्तीय सहायता प्राप्त कर इस जिम की शुरुआत की। जिम की स्थापना में कुल लगभग 25 लाख से अधिक की राशि व्यय की गई है।

ये भी पढ़ें:  बिलासपुर में प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 22 नए गांव चयनित : DC

इस मौके पर डीसी ने कहा कि आज के दौर में प्रत्येक व्यक्ति को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि नियमित रूप से जिम, योग, वॉक अथवा अन्य प्रकार के व्यायाम को अपनी दिनचर्या में शामिल करने से न केवल व्यक्ति शारीरिक रूप से स्वस्थ रहता है, बल्कि मानसिक रूप से भी सशक्त होता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे फिटनेस को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाएं, ताकि बीमारियों से बचा जा सके।

उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान समय में युवाओं में नशे की प्रवृत्ति बढ़ रही है, जिसे रोकने के लिए खेलकूद, व्यायाम और जिम जैसी सकारात्मक गतिविधियों में भागीदारी बढ़ाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जब युवा अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाते हैं तो उनका रुझान नशे की ओर नहीं जाता। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित युवाओं से आह्वान किया कि वे “फिट इंडिया” के संकल्प को जीवन में अपनाएं और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

ये भी पढ़ें:  जवाहर नवोदय विद्यालय कोठीपुरा में कक्षा छठी में प्रवेश के लिए 13 दिसंबर को होगी चयन परीक्षा
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More