HomeHimachalहिमाचल में जमीनी विवाद को लेकर चले लाठी-डंडे और पत्थर, खूनी झड़प...

हिमाचल में जमीनी विवाद को लेकर चले लाठी-डंडे और पत्थर, खूनी झड़प में 2 पुलिस कर्मी सहित 17 घायल

मामला संवेदनशील होने के चलते नाहन थाना से अतिरिक्त फोर्स को मंगवाया गया। साथ ही एसडीएम और एएसपी भी मौके पर पहुंचे। दोनों गुटों के बीच जमकर लाठी, डंडे और पत्थर चले। इससे मौके पर दहशत का माहौल बन गया।

कालाअंब : हिमाचल प्रदेश में जमीनी विवाद को लेकर हुई खूनी झड़प में 2 पुलिस कर्मी सहित कुल 17 लोग घायल हो गए हैं। मामला जिला सिरमौर के पुलिस थाना कालाअंब के अंतर्गत खारी गांव में सामने आया।

मामला संवेदनशील होने के चलते नाहन थाना से अतिरिक्त फोर्स को मंगवाया गया। साथ ही एसडीएम और एएसपी भी मौके पर पहुंचे। दोनों गुटों के बीच जमकर लाठी, डंडे और पत्थर चले। इससे मौके पर दहशत का माहौल बन गया। घायलों को उपचार के लिए नाहन मेडिकल कालेज लाया गया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार खारी गांव में पिछले कुछ समय से दो गुटों के बीच जमीनी विवाद चल रहा है। इसी बीच मंगलवार को दोनों गुटों में बहसबाजी के बाद मारपीट शुरू हो गई। लाठी, डंडों और पत्थरों के चलते यह मारपीट खूनी झड़प में बदल गई। सूचना मिलते ही कालाअंब थाना की टीम मौके पर पहुंची।

ये भी पढ़ें:  HPRCA: 312 पदों के लिए भर्ती, 308 अभ्यर्थियों का चयन; गणित शिक्षक भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी

इस दौरान बीच बचाव के दौरान दो पुलिसकर्मी भी पत्थर लगने से घायल हो गए। इनमें एक को गंभीर चोटें आईं हैं। जबकि दूसरे को मामूली चोट आई। वहीं, दोनों पक्षों के करीब 15 लोग घायल हुए हैं।

घायलों को उपचार के लिए नाहन मेडिकल कॉलेज लाया गया। इनमें से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसका मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। घायलों में महिलाएं भी शामिल हैं।

उधर, एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि दोनों पक्षों की तरफ से क्रॉस मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने माना कि इस मारपीट में मौके पर बीच बचाव कर रहे 2 पुलिस कर्मियों को चोटें आई हैं। जबकि दोनों गुटों के 15 लोग घायल हुए हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

ये भी पढ़ें:  पांवटा साहिब में बीच सड़क पुलिसकर्मी से मारपीट, वर्दी पकड़कर जड़े थप्पड़; आरोपी गिरफ्तार... देखें वायरल VIDEO

दूसरी तरफ एसडीएम राजीव सांख्यान ने बताया कि खारी गांव में दो पक्षों के बीच जमीनी विवाद चल रहा है। इसी के चलते दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई। मौके का जायजा लेकर दोनों पक्षों को जमीन की निशानदेही के लिए अप्लाई करने के लिए कहा गया है। साथ ही शांति व्यवस्था बनाए रखने का भी आग्रह किया गया है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More