HomeHimachalहिमाचल में अंधड़ ने बरपाया भारी कहर, पेड़ की चपेट में आने...

हिमाचल में अंधड़ ने बरपाया भारी कहर, पेड़ की चपेट में आने से 2 लोगों की मौत, ओलावृष्टि से फसलें तबाह

बताया जा रहा है कि जिले में तीन घंटे तक लगातार भारी बारिश हुई, जिसके कारण कुल्लू जिले का सामान्य जनजीवन भी बुरी तरह से अस्तव्यस्त हो गया है।

कांगड़ा/कुल्लू : ऑरेंज अलर्ट के बीच हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में सोमवार तड़के आए अंधड़ ने भारी कहर बरपाया। इस प्राकृतिक आपदा ने कांगड़ा, कुल्लू और लाहौल घाटी में जान-माल को काफी नुकसान पहुंचाया।

कांगड़ा जिले में अंधड़ ने खूब तबाही मचाई। नगरोटा बगवां के अंतर्गत खावा में एक ट्रक पर पीपल का पेड़ गिर गया। इसके नीचे दबने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान चालक संजीव और टेक चंद के तौर पर हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस समेत दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

ये भी पढ़ें:  Himachal: बिजली बोर्ड में तकनीकी कर्मियों को आ रही ये समस्या, बन रही दुर्घटनाओं की वजह

वहीं, टांडा के गांव खोली में भी अंधड़ से रवि कुमार की गोशाला पर एक पेड़ गिर गया। पेड़ गिरने से गोशाला को काफी नुकसान हुआ।

उधर, जिला कुल्लू में भी बारिश आफत बनकर बरसी है। शुश के पास के जंगल में तेज अंधड़ के कारण विशालकाय पेड़ गिर गया। इस पेड़ की चपेट में आने से एक भेड़ पालक का अस्थायी टेंट पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

इस घटना में छह बकरियों की मौत हो गई है, जबकि कई घायल हैं। पेड़ गिरने के समय टेंट में मौजूद तीन भेड़ पालक बाल-बाल बच गए।अंधड़ के कारण आम समेत अन्य फलों को भी भारी नुकसान पहुंचा है।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल में 100 पदों पर यहां भर्ती का मौका, 17-18 को रोजगार कार्यालयों में होंगे इंटरव्यू, इतनी मिलेगी सैलरी

बताया जा रहा है कि जिले में तीन घंटे तक लगातार भारी बारिश हुई, जिसके कारण कुल्लू जिले का सामान्य जनजीवन भी बुरी तरह से अस्तव्यस्त हो गया है।

इसके अतिरिक्त, जिला कुल्लू की सैंज और बंजार घाटी के कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि भी हुई है। अचानक हुई इस ओलावृष्टि ने सेब के बगीचों और खेतों में खड़ी रबी की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More