HomeNational100mg से बड़ी निमेसुलाइड टैबलेट पर लगा बैन, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने...

100mg से बड़ी निमेसुलाइड टैबलेट पर लगा बैन, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने लिया सख्त फैसला

सरकार का कहना है कि इस दवा की अधिक मात्रा मानव स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकती है, जबकि दर्द निवारण के लिए बाजार में कई सुरक्षित विकल्प उपलब्ध हैं।

नई दिल्ली : आमतौर पर दर्द से राहत के लिए इस्तेमाल होने वाली पेन किलर दवा निमेसुलाइड को लेकर केंद्र सरकार ने बड़ा और सख्त फैसला लिया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने 100 मिलीग्राम से अधिक मात्रा वाली निमेसुलाइड टैबलेट्स के निर्माण, बिक्री और इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया है। सरकार का कहना है कि इस दवा की अधिक मात्रा मानव स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकती है, जबकि दर्द निवारण के लिए बाजार में कई सुरक्षित विकल्प उपलब्ध हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह निर्णय ड्रग टेक्निकल एडवाइजरी बोर्ड से परामर्श के बाद लिया है। मंत्रालय ने ड्रग एंड कॉस्मेटिक एक्ट 1940 की धारा 26ए के तहत इस प्रतिबंध को लागू किया है। मंत्रालय के अनुसार 100 मिलीग्राम से अधिक मात्रा वाली निमेसुलाइड का सेवन करने से गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं, जिसे देखते हुए यह कदम उठाया गया है।

ये भी पढ़ें:  जनगणना-2027 का आगाज, डिजिटल तरीके से शुरू हुई देश की सबसे बड़ी गिनती

सरकार पहले भी निमेसुलाइड को लेकर चिंता जता चुकी है। वर्ष 2011 में स्वास्थ्य मंत्रालय ने 12 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए इस दवा के इस्तेमाल पर पहले ही प्रतिबंध लगा दिया था। उस समय स्पष्ट निर्देश जारी किए गए थे कि बच्चों के मेडिकल प्रिसक्रिप्शन में निमेसुलाइड नहीं लिखी जाएगी, क्योंकि यह उनके स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है।

निमेसुलाइड एक नॉन स्टेरॉयडल एंटी-इंफ्लेमेटरी ड्रग है, जिसका उपयोग दर्द और सूजन कम करने के लिए किया जाता रहा है। हालांकि, इसके संभावित दुष्प्रभावों को देखते हुए कई देशों ने पहले ही इस दवा पर रोक लगा दी है।

ये भी पढ़ें:  रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री, सरकार बनाने का दावा पेश

यूरोप के कई देशों में निमेसुलाइड टैबलेट पूरी तरह प्रतिबंधित है। फिनलैंड, स्पेन, आयरलैंड और बेल्जियम ने वर्ष 2007 में ही इस पर पाबंदी लगा दी थी। इसके अलावा कनाडा, जापान, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और यूनाइटेड किंगडम में भी निमेसुलाइड के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लागू है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More