HomeHimachalSirmaurनाहन के 6 कराटे खिलाड़ियों ने हासिल की 8th क्यू यलो बेल्ट,...

नाहन के 6 कराटे खिलाड़ियों ने हासिल की 8th क्यू यलो बेल्ट, 19 सितंबर को स्टेट चैंपियनशिप में दिखाएंगे दम

माउंटेन मार्शल आर्ट्स डोजो नाहन में वर्ल्ड शोतोकान कराटे फेडरेशन (WSKF) के तत्वाधान में कराटे बेल्ट ग्रेडिंग टेस्ट आयोजित किया गया।

नाहन : माउंटेन मार्शल आर्ट्स डोजो नाहन में वर्ल्ड शोतोकान कराटे फेडरेशन (WSKF) के तत्वाधान में कराटे बेल्ट ग्रेडिंग टेस्ट आयोजित किया गया। डोजो के द्वितीय बैच से चयनित 7 विद्यार्थियों ने टेस्ट में हिस्सा लिया, जिसमें 6 विद्यार्थियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 8th Kyu Yellow Belt हासिल की।

ग्रेडिंग टेस्ट उत्तर भारत के मुख्य प्रशिक्षक शिहान इकबाल मलिक ने लिया। इस दौरान विद्यार्थियों की किहोन वाजा, काता और कुमिते सहित कराटे की विभिन्न तकनीकों एवं कौशल का परीक्षण किया गया। डोजो के मुख्य प्रशिक्षक सेंसेई प्रवीण कुमार भी इस अवसर पर मौजूद रहे।

टेस्ट में सफल रहने वाले विद्यार्थियों में अश्वत्थ शर्मा, आराधय शर्मा, श्रेसी शर्मा, जान्या मेहरा, माहित गर्ग और वरदान शर्मा शामिल हैं। परीक्षण के बाद शिहान इकबाल मलिक ने सभी सफल विद्यार्थियों को बेल्ट और प्रमाण-पत्र प्रदान किए। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित अभ्यास, अनुशासन और मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

ये भी पढ़ें:  सारा परियोजना के अध्ययन को हिमाचल प्रदेश जल प्रबंधन बोर्ड का दल पहुंचा देहरादून, लच्छीवाला में कार्यों का किया अवलोकन

इस अवसर पर शिहान इकबाल मलिक ने बताया कि 19 सितंबर 2026 को सोलन के चंबाघाट स्थित शेड्स लॉ कॉलेज में WSKF हिमाचल प्रदेश की ओर से एचपी स्टेट कराटे चैंपियनशिप-2026 आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से खिलाड़ी हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

उधर, माउंटेन मार्शल आर्ट्स डोजो नाहन की ओर से सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

ये भी पढ़ें:  DAV राजगढ़ के खिलाड़ियों ने क्लस्टर स्तरीय टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर बढ़ाया स्कूल का गौरव, जीते ये खिताब
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More