HomeHimachalगरीबों का हक नहीं मार पाएंगे अमीर! हिमाचल में राशन कार्ड की...

गरीबों का हक नहीं मार पाएंगे अमीर! हिमाचल में राशन कार्ड की होगी ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, केंद्र ने भेजी ये लिस्ट

केंद्र सरकार ने राज्य को करीब पांच लाख से ज्यादा संदिग्ध लोगों की लिस्ट भेजी है। इस लिस्ट में वो लोग शामिल हैं जिनके पास चार पहिया गाड़ी, ज्यादा जमीन है या फिर जो पिछले छह महीने से राशन नहीं ले रहे हैं।

सोलन : हिमाचल प्रदेश में अब उन लोगों की खैर नहीं जो गरीबों का हक मारकर सस्ता राशन ले रहे हैं। केंद्र सरकार ने इस दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है और राज्य को करीब पांच लाख से ज्यादा संदिग्ध लोगों की लिस्ट भेजी है। इस लिस्ट में वो लोग शामिल हैं जिनके पास चार पहिया गाड़ी, ज्यादा जमीन है या फिर जो पिछले छह महीने से राशन नहीं ले रहे हैं।

इस कड़े कदम का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) का लाभ केवल उन जरूरतमंद परिवारों को मिले, जिन्हें इसकी सबसे ज्यादा आवश्यकता है। सरकारी सब्सिडी का फायदा सिर्फ पात्र लोगों को ही मिले, इसी को लेकर यह पूरी कवायद की जा रही है।

ये भी पढ़ें:  SIRMAUR: पांवटा साहिब में भीषण अग्निकांड, जिंदा जली 4 साल की मासूम, 4 महिलाएं झुलसीं

इस बड़े अभियान की जिम्मेदारी राज्य के खाद्य आपूर्ति विभाग और ग्रामीण विकास विभाग को सौंपी गई है। दोनों विभाग मिलकर इस लिस्ट में शामिल लोगों की गहन जांच करेंगे। खाद्य आपूर्ति विभाग उन लोगों की पड़ताल करेगा जो पिछले छह महीने से राशन नहीं ले रहे हैं। दो अलग-अलग जगहों से राशन ले रहे हैं। जिनके पास चार पहिया गाड़ी है और जो नियमित रूप से टैक्स देते हैं।

वहीं, ग्रामीण विकास विभाग को उन लोगों की सूची दी गई है, जिनके पास निर्धारित सीमा से ज्यादा जमीन है या जिनके पास पक्का मकान है। जांच पूरी होने के बाद दोनों विभाग एक विस्तृत रिपोर्ट बनाकर केंद्र को भेजेंगे। जो भी लोग अपात्र पाए जाएंगे, उन्हें तुरंत एनएफएसए की लिस्ट से बाहर कर दिया जाएगा। अकेले सोलन जिले में ही करीब 35 हजार लोगों के नाम इस सूची में शामिल हैं।

ये भी पढ़ें:  प्राकृतिक आपदाओं की त्वरित चेतावनी के लिए हिमाचल ने केंद्र से मांगे डॉप्लर रडार और 150 स्वचालित मौसम केंद्र

ये है एनएफएसए योजना
वर्तमान में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत तीन श्रेणियों में राशन दिया जाता है, जिसमें प्राथमिकता प्राप्त घरेलू (पीएचएच), बीपीएल और अंत्योदय शामिल हैं। इस योजना से हिमाचल के करीब 7 लाख लोगों को लाभ मिल रहा है।

इसके तहत हर राशन कार्ड पर प्रति सदस्य को 2 किलो चावल बिल्कुल मुफ्त दिया जाता है। इसके अलावा आटा 1.20 रुपये प्रति किलो की दर से और चीनी 13 रुपये प्रति किलो पर मिलती है। दालें और रिफाइंड तेल भी एपीएल दरों से 10 रुपये कम में दिए जाते हैं।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल के लिए केंद्र से लंबित देय राशि जारी करने की वकालत, नीति आयोग की बैठक में सीएम ने उठाए कई मामले
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More