HomeAccidentगिरि नदी में बहे टीचर का शव बरामद, मानपुर देवड़ा के पास...

गिरि नदी में बहे टीचर का शव बरामद, मानपुर देवड़ा के पास से मिला, शोक की लहर

गत दिन ड्यूटी पूरी कर केवीएन स्कूल चांदनी से जब रूपलाल अपने गांव लौट रहे थे, उसी दौरान शाम करीब साढ़े 5 बजे गिरि नदी को पार करते हुए वह अचानक तेज बहाव की चपेट में आ गए और नदी में डूब गए।

पांवटा साहिब : जिला सिरमौर के सतौन के समीप गत बुधवार शाम गिरि नदी के तेज बहाव में बहे एक निजी स्कूल के टीचर रूपलाल (36) पुत्र मुन्नू राम निवासी ठाक्कर गवाना का शव वीरवार को मानपुर देवड़ा में आर.के. क्रशर शामपुर के समीप नदी से बरामद हुआ।

उफनती नदी के तेज बहाव में लापता हुए टीचर की घटना के बाद से ही तलाश की जा रही थी। इस दर्दनाक हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

बता दें कि गत दिन ड्यूटी पूरी कर केवीएन स्कूल चांदनी से जब रूपलाल अपने गांव लौट रहे थे, उसी दौरान शाम करीब साढ़े 5 बजे गिरि नदी को पार करते हुए वह अचानक तेज बहाव की चपेट में आ गए और नदी में डूब गए।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में चरस की बड़ी खेप के साथ 65 साल का व्यक्ति गिरफ्तार, भारी नकदी भी हुई बरामद

सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची। कई घंटों के सर्च ऑपरेशन के बाद घटना के दूसरे दिन उनका शव बरामद कर लिया गया।

नायब तहसीलदार कमरऊ ओमप्रकाश ठाकुर ने शव मिलने की पुष्टि की है। उधर, पुलिस थाना पुरूवाला के एसएचओ राजेश पाल ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

ये भी पढ़ें:  घुमारवीं सिविल अस्पताल को मिले नए चिकित्सा उपकरण, नई एंबुलेंस को हरी झंडी
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More