HomeHimachalChambaचंबा में 411 पंचायत प्रतिनिधि निर्विरोध चुने गए, 4 प्रधान और 7...

चंबा में 411 पंचायत प्रतिनिधि निर्विरोध चुने गए, 4 प्रधान और 7 उपप्रधान सहित 400 पंचायत सदस्य निर्वाचित: DC

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) मुकेश रेपसवाल ने बताया कि हिमाचल प्रदेश पंचायती राज सामान्य निर्वाचन-2026 के अंतर्गत जिला में 4 प्रधान, 7 उप प्रधान और 400 पंचायत सदस्य निर्विरोध चुने गए हैं।

चंबा : उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) मुकेश रेपसवाल ने बताया कि हिमाचल प्रदेश पंचायती राज सामान्य निर्वाचन-2026 के अंतर्गत जिला में 4 प्रधान, 7 उप प्रधान और 400 पंचायत सदस्य निर्विरोध चुने गए हैं।

उन्होंने बताया कि विकास खंड भरमौर में 1 प्रधान, (ग्राम पंचायत तुंदाह) 2 उपप्रधान (ग्राम पंचायत नयाग्रां और गरौंडा) और 45 पंचायत सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। विकास खंड भटियात में 96 पंचायत सदस्य, विकास खंड चंबा में 1 उप प्रधान (ग्राम पंचायत चीलबंगला) तथा 57 पंचायत सदस्य, विकास खंड मैहला में 2 प्रधान (ग्राम पंचायत फागड़ी और भटवाडा) , 2 उप प्रधान (ग्राम पंचायत कुठेड़ और बसौदन) तथा 67 पंचायत सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।

ये भी पढ़ें:  CM सुक्खू बोले, हंगामा छोड़ सत्र के दौरान जनता के मुद्दे उठाए विपक्ष

इसी प्रकार विकास खंड पांगी में 21 पंचायत सदस्य, विकास खंड सलूणी में 1 प्रधान, 1 उप प्रधान तथा 61 पंचायत सदस्य और विकास खंड तीसा में 1 उप प्रधान ग्राम पंचायत दियोला तथा 53 पंचायत सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।

उपायुक्त ने यह भी जानकारी दी कि विकास खंड सलूणी की ग्राम पंचायत करवाल में प्रधान, उप प्रधान एवं समस्त पंचायत सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।

Latest Articles

Explore More