HomeHimachalUnaऊना में राष्ट्रीय लोक अदालत में 4704 मामलों पर समझौते के आधार...

ऊना में राष्ट्रीय लोक अदालत में 4704 मामलों पर समझौते के आधार पर हुआ निस्तारण

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अनिता शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न प्रकार के मामलों का निपटारा आपसी सहमति और समझौते के आधार पर किया गया।

ऊना : जिला एवं सत्र न्यायालय ऊना और उपमंडल अंब स्थित न्यायालय परिसर में आज (शनिवार) को जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरेश कुमार की अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन किया गया। लोक अदालत के माध्यम से आपसी सहमति और समझौते के आधार पर कुल 4704 मामलों का निस्तारण किया गया, जिनमें लगभग 97,88,191 रुपये की राशि के समझौते हुए।

इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अनिता शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न प्रकार के मामलों का निपटारा आपसी सहमति और समझौते के आधार पर किया गया। उन्होंने कहा कि लोक अदालत का उद्देश्य न्याय प्रक्रिया को सरल, त्वरित और सुलभ बनाना है, जिससे लोगों को कम समय में राहत मिल सके।

ये भी पढ़ें:  चट मंगनी, पट ब्याह... दो दिन बाद दुल्हन ने दिया ऐसा झटका कि उड़ गए होश, मामला पुलिस तक पहुंचा

उन्होंने बताया कि लोक अदालत में अपराधिक कंपाउंडेबल मामलों, दीवानी विवादों, चेक बाउंस से जुड़े धारा 138 एन.आई. अधिनियम के मामलों, उपभोक्ता शिकायतों, मोटर व्हीकल चालान और धन वसूली से संबंधित मामलों की सुनवाई कर उनका निपटारा किया गया।

उन्होंने बताया कि लोक अदालत के माध्यम से न केवल लंबित मामलों के समाधान में तेजी आती है, बल्कि आपसी समझदारी के साथ विवादों का निपटारा भी संभव हो पाता है, जिससे न्याय व्यवस्था पर बोझ कम होने के साथ-साथ आम नागरिकों को त्वरित न्याय प्राप्त होता है।

ये भी पढ़ें:  सुप्रीम कोर्ट की हिमाचल हाईकोर्ट को सलाह, चुनी सरकार को काम कर दें, बार-बार हस्तक्षेप ठीक नहीं
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More