HomeHimachalUnaऊना में घरेलू गैस सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता, अफवाहों पर ध्यान न...

ऊना में घरेलू गैस सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता, अफवाहों पर ध्यान न दें : राजीव शर्मा

उन्होंने सभी गैस उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और अनावश्यक भीड़ एकत्रित कर घबराहट (पैनिक सिचुएशन) की स्थिति उत्पन्न न करें। गैस की आपूर्ति पूरी तरह सुचारू है

ऊना : जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राजीव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है और किसी भी प्रकार की कमी की स्थिति नहीं है। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से यह जानकारी सामने आई है कि कुछ गैस एजेंसियों में सिलेंडर बुकिंग को लेकर उपभोक्ताओं की अधिक भीड़ एकत्रित हो रही है।

उन्होंने सभी गैस उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और अनावश्यक भीड़ एकत्रित कर घबराहट (पैनिक सिचुएशन) की स्थिति उत्पन्न न करें। गैस की आपूर्ति पूरी तरह सुचारू है और सभी उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें:  एचआरटीसी के घाटे वाले 390 रूटों पर दौड़ेंगी निजी बसें, बस खरीद पर 30 प्रतिशत अनुदान भी मिलेगा

उन्होंने कहा कि उपभोक्ता गैस एजेंसियों में व्यक्तिगत रूप से जाने के बजाय घर बैठे मोबाइल फोन, व्हाट्सऐप, एसएमएस सेवा, मोबाइल एप्लीकेशन या ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से भी गैस सिलेंडर की बुकिंग कर सकते हैं। प्रत्येक गैस एजेंसी द्वारा इसके लिए अलग-अलग संपर्क नंबर उपलब्ध करवाए गए हैं, जिन पर कॉल कर आसानी से सिलेंडर की बुकिंग करवाई जा सकती है।

उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि वे शांतिपूर्वक और व्यवस्थित तरीके से गैस सिलेंडर की बुकिंग करवाएं, ताकि सभी को बिना किसी असुविधा के समय पर गैस उपलब्ध हो सके।

इसके साथ ही जिले में संचालित विभिन्न गैस एजेंसियों के संपर्क नंबर भी जारी किए गए हैं, जिनके माध्यम से उपभोक्ता घर बैठे ही गैस सिलेंडर की बुकिंग कर सकते हैं। इनमें कमल गैस एजेंसी ऊना 01975-223032,226732 और 84549-55555, शाहिद सुनील गैस एजेंसी गगरेट 76500-41667, एचपीएससीएससी लिमिटेड मेहतपुर 70182-63159, एचपीएससीएससी लिमिटेड अम्ब 01976-292156, 98723-58465, बंगाणा गैस एजेंसी बंगाणा 94180-83104, 78766-75501, दीपक गैस एजेंसी संतोषगढ़ 98161-67558, पंजवार गैस एजेंसी पंजवार 98829-29901, सुगम गैस एजेंसी रक्कड़ 98160-11909, आर्यन इंडेन ग्रामीण वितर्क बडूही 98162-86239, चिंतपूर्णी भारत गैस दौलतपुर चौक 70180-20890, 98161-30409, बाबा बड़भाग सिंह भारत गैस ग्रामीण वितर्क मैडी 98166-14077 और माता श्री चिंतपूर्णी इंडेन नारी 01976-255583, 84549-55555 हैं।

ये भी पढ़ें:  एंट्री टैक्स पर बवाल: हिमाचल-पंजाब बॉर्डर सील, सड़कों पर उतरे लोग, जाम से मचा हाहाकार
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More