होमHimachalUnaहिमाचल के इस जिले में 5 करोड़ से बनेगा ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन,...

हिमाचल के इस जिले में 5 करोड़ से बनेगा ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन, आधुनिक मशीनों से होगी वाहनों की फिटनेस जांच और पासिंग

इस स्टेशन का निर्माण नौ महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

ऊना : उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हरोली विधानसभा क्षेत्र के रोड़ा में 5 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन (एटीएस) का शिलान्यास किया।

इस स्टेशन का निर्माण नौ महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके शुरू होने से वाहनों की फिटनेस जांच और पासिंग आधुनिक मशीनों के माध्यम से होगी।

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि एटीएस में भारी वाहनों, हल्के वाहनों, तीन पहिया और दोपहिया वाहनों की फिटनेस जांच के लिए तीन टेस्टिंग लेन बनाई जाएंगी।

इस स्थान पर ट्रैफिक पार्क पहले ही बनाया जा चुका है, जहां ड्राइविंग लाइसेंस के लिए ड्राइविंग टेस्ट की सुविधा उपलब्ध है।

ये भी पढ़ें:  बालीवाल में एक साल में आएगा बड़ा बदलाव, 125 करोड़ की विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार: मुकेश अग्निहोत्री

अब एटीएस शुरू होने के बाद इसी स्थान पर ड्राइविंग टेस्ट और वाहनों की पासिंग, दोनों की सुविधा मिलेगी। इससे लोगों को एक ही स्थान पर दोनों सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि रामपुर पुल से हरोली जल भवन तक के क्षेत्र को न्यू हरोली के रूप में विकसित किया जा रहा है। यहां 22 करोड़ रुपये की लागत से हेलीपोर्ट और 10 करोड़ रुपये की लागत से सिंथेटिक ट्रैक बनाया जा रहा है। इसी क्षेत्र में 3.50 करोड़ रुपये की लागत से सैनिक भवन का निर्माण भी किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में जल शक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता कार्यालय, जिला न्यायालय, उद्योग कार्यालय, इनडोर स्टेडियम और मेला ग्राउंड बनाने की भी योजना है। इन परियोजनाओं के पूरा होने से यह क्षेत्र विकास और आधुनिक सुविधाओं के नए केंद्र के रूप में उभरेगा।

ये भी पढ़ें:  ड्रग पैडलर्स के खिलाफ तैयार होगा एक्शन प्लान, सलाखें ही इनकी सबसे उपयुक्त जगह

ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन के निर्माण में लोक निर्माण विभाग द्वारा भवन, टेस्टिंग लेन, निरीक्षण क्षेत्र, कार्यालय, प्रतीक्षालय, पार्किंग और अन्य आधारभूत सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

वहीं, एचआरटीसी द्वारा स्टेशन के संचालन के लिए आवश्यक मशीनरी, तकनीकी उपकरण, नियंत्रण प्रणाली, सॉफ्टवेयर, सीसीटीवी और संबंधित तकनीकी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव रणजीत राणा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हरोली के अध्यक्ष संदीप अग्निहोत्री, जिला परिषद सदस्य केवल सिंह औजला, एसटीए सदस्य अशोक ठाकुर, सुभद्रा चौधरी, विनोद कुमार बिट्टू सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल में HRTC की बस हादसे का शिकार, चालक-परिचालक और यात्री घायल, टल गया बड़ा हादसा
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More