HomeHimachalUna10 दिन से चारा नहीं खा रही थी भैंस, पेट की जटिल...

10 दिन से चारा नहीं खा रही थी भैंस, पेट की जटिल सर्जरी में निकला ऐसा कुछ कि डॉक्टर भी रह गए हैरान

पशु चिकित्सालय ललड़ी में चिकित्सकों की टीम ने जटिल सर्जरी कर भैंस के पेट से धातु के तारों के 18 टुकड़े निकालकर उसका सफल उपचार किया।

ऊना : पशु चिकित्सालय ललड़ी में चिकित्सकों की टीम ने जटिल सर्जरी कर भैंस के पेट से धातु के तारों के 18 टुकड़े निकालकर उसका सफल उपचार किया।

चिकित्सकों के अनुसार गोंदपुर जयचंद निवासी राम अग्निहोत्री की भैंस पिछले करीब 10 दिनों से चारा नहीं खा रही थी। पशुपालक उसे उपचार के लिए पॉलीक्लिनिक लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद अल्ट्रासाउंड करवाया। इसमें भैंस के पेट में बाहरी वस्तु होने की पुष्टि हुई।

पशु की स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने तत्काल सर्जरी का निर्णय लिया। ऑपरेशन के दौरान पेट से तारों के 18 टुकड़े निकाले गए। सर्जरी के बाद भैंस को आवश्यक उपचार और पोस्ट-ऑपरेटिव देखभाल दी गई तथा उसकी स्थिति में सुधार देखा गया।

ये भी पढ़ें:  राजगढ़ के सुजल बने 'स्टार ऑफ हिमाचल', जीता 1 लाख रुपये का प्रथम पुरस्कार

सफल शल्य चिकित्सा डॉ. निशांत रनौत, डॉ. नवनीत शर्मा और डॉ. शिल्पा रनौत की टीम ने की। वेटरिनरी फार्मासिस्ट सौरव के साथ टीम के सदस्य रीमा, सुनंदा, दीपक, सक्षम और विकास ने भी ऑपरेशन में महत्वपूर्ण सहयोग दिया।

चिकित्सकों के अनुसार चारे के साथ पशुओं द्वारा गलती से निगली गई कील, तार, लोहे के टुकड़े अथवा अन्य धातु की वस्तुएं गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं पैदा कर सकती हैं।

ऐसे मामलों में समय पर जांच और उचित उपचार बेहद महत्वपूर्ण होता है। इस मामले में अल्ट्रासाउंड के माध्यम से समस्या की पहचान होने के बाद सर्जिकल उपचार किया गया, जिससे पशु की हालत में सुधार हुआ।

ये भी पढ़ें:  राजगढ़ नगर पंचायत में बदले सियासी समीकरण, अध्यक्ष की कुर्सी कांग्रेस को मिली पर उपाध्यक्ष पद भाजपा ले गई

पशु चिकित्सकों ने पशुपालकों से चारा देते समय उसमें मौजूद तार, कील और अन्य धातु की वस्तुओं को हटाने का विशेष ध्यान रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि पशु के लगातार चारा न खाने या स्वास्थ्य में असामान्य बदलाव दिखाई देने पर तुरंत पशु चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More