Home Himachal Una औद्योगिक क्षेत्र मैहतपुर में व्यापारी – उद्योगपतियों की संगोष्ठी, आरएसएस की भूमिका...

औद्योगिक क्षेत्र मैहतपुर में व्यापारी – उद्योगपतियों की संगोष्ठी, आरएसएस की भूमिका और विचारधारा पर मंथन

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए पवन जिंदल ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के इतिहास, उसकी विचारधारा और वर्तमान समय के संदर्भ में संघ की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर लिए गए पांच प्रणों की जानकारी देते हुए उनके सामाजिक और राष्ट्रीय महत्व को बताया।

0

मैहतपुर : जिला ऊना के औद्योगिक क्षेत्र मैहतपुर में व्यापारी और उद्योगपति वर्ग की एक संगोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के उत्तर क्षेत्रीय संघचालक पवन जिंदल विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला संघचालक डॉ. हेमराज शर्मा ने की। संगोष्ठी के माध्यम से राष्ट्रहित, स्वदेशी विचार और सामाजिक दायित्व को लेकर चर्चा की गई।

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए पवन जिंदल ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के इतिहास, उसकी विचारधारा और वर्तमान समय के संदर्भ में संघ की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर लिए गए पांच प्रणों की जानकारी देते हुए उनके सामाजिक और राष्ट्रीय महत्व को बताया। सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी आचरण और नागरिक कर्तव्य जैसे विषयों को उन्होंने संस्कारवान नागरिकों के माध्यम से सशक्त और आत्मनिर्भर राष्ट्र निर्माण से जोड़ा।

ये भी पढ़ें:  उपमुख्यमंत्री ने महाशिवरात्रि पर ऐतिहासिक शिव मंदिर बाथड़ी में नवाया शीश

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को लेकर विभिन्न प्रकार की भ्रांतियां फैलाई जाती हैं, जबकि संघ को सही रूप में समझने के लिए उसके कार्यों से प्रत्यक्ष रूप से जुड़ना आवश्यक है। उनके अनुसार आरएसएस देशभक्त, चरित्रवान और राष्ट्रनिर्माण के लिए समर्पित नागरिक तैयार करने वाला संगठन है। आज भारतीय समाज की वैश्विक पहचान सशक्त हुई है और विश्व पटल पर भारतीयों को सम्मान और गौरव की दृष्टि से देखा जा रहा है।

कार्यक्रम में व्यवस्था प्रमुख विजय भारद्वाज, स्वदेशी जागरण मंच के जिला पूर्णकालिक सत्य देव शर्मा सहोड़, नगर परिषद मैहतपुर-बसदेहड़ा के उपाध्यक्ष अजय कुमार, पार्षद विपिन राणा, उद्योगपति और पार्षद बलराम चंदेल, व्यापार मंडल मैहतपुर-बसदेहड़ा के अध्यक्ष सुभाष ऐरी सहित विक्रम ठाकुर, पवन कुमार, संजीव कुमार, एडवोकेट दीपक शर्मा, शम्मी जैन, जतिंद्र बाली, अनिल सपाटिया, विजय लॉ, राम चंद्र, नरेंद्र कुमार, संजीव जैन और अन्य व्यापारी, उद्योगपति व स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  श्री चिंतपूर्णी दर्शनार्थ संकल्प पद यात्रा में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

इस संगोष्ठी के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों में राष्ट्रहित, स्वदेशी विचार और सामाजिक दायित्व के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।