HomeHimachalUnaबस में डिब्बा साथ लेकर सफर कर रही थी महिला, चालक को...

बस में डिब्बा साथ लेकर सफर कर रही थी महिला, चालक को हुआ शक तो खुला ये राज, पुलिस ने दर्ज किया केस

महिला पर वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

अंब : हरियाणा रोडवेज की बस में सफर कर रही एक महिला के खिलाफ वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले में पुलिस आगामी कार्रवाई में जुटी है।

पुलिस के अनुसार, हरियाणा निवासी बस चालक सुधीर कुमार 29 अगस्त को शाम करीब पांच बजे दिल्ली से बस लेकर बैजनाथ के लिए रवाना हुआ था। 30 अगस्त को करीब रात 1:30 बजे बस अंब के गौतम ढाबा पर रुकी। इस दौरान बस में सवार एक महिला नीचे उतरी। उसके हाथ में डिब्बा पकड़ा था, जिसमें कछुआ था।

बस चालक ने महिला से कछुए को ले जाने संबंधी दस्तावेज मांगे, लेकिन वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सकी। इसके बाद पुलिस ने महिला गीता देवी पत्नी कन्हैया लाल द्विवेदी, निवासी चकराना तिवारी, डाकघर नैनी, जिला इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश के खिलाफ वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।

ये भी पढ़ें:  9 को सोलन आएंगे राज्यपाल, नौणी विश्वविद्यालय में सीनेट बैठक की करेंगे अध्यक्षता

एसपी ऊना सचिन हिरेमठ ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच जारी है।

Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More