HomeRashifalAaj Ka Rashifal 30 August 2026: कहीं रुका पैसा लौटेगा, कहीं खर्च...

Aaj Ka Rashifal 30 August 2026: कहीं रुका पैसा लौटेगा, कहीं खर्च बिगाड़ेगा बजट; जानें आज किस राशि के लिए क्या संकेत

धन से जुड़े मामलों में आज कुछ राशियों को फायदा मिल सकता है। कुछ के सामने बेवजह खर्च और निवेश को लेकर उलझनें रहेंगी।

  • धन से जुड़े मामलों में आज कुछ राशियों को फायदा मिल सकता है। कुछ के सामने बेवजह खर्च और निवेश को लेकर उलझनें रहेंगी। कारोबार, परिवार और रिश्तों के मोर्चे पर भी दिन कुछ राशियों के लिए खास रहने वाला है।

मेष राशि
आज कोई आपको अच्छी सलाह दे सकता है। दूसरों को प्रभावित करने के लिए आप जरूरत से ज्यादा खर्च कर सकते हैं। स्वभाव आज आपका अड़ियल रहेगा। आज आपकी योजना दोस्तों के साथ बाहर जाने की रहेगी। खान-पान की चीजों पर संयम बरतने की आवश्यकता रहेगी।
शुभ अंक : 2 | शुभ रंग : गोल्डन | उपाय : सोने को धारण करना शुभ रहेगा।

वृष राशि
स्वास्थ्य संबंधी परेशानी उत्पन्न हो सकती है। जरूरत से ज्यादा आज धन खर्च हो सकता है। किसी कार्य विशेष को लेकर यात्रा करनी पड़ सकती है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है। व्यर्थ में झगड़ा होने की भी संभावना रहेगी। हालांकि प्रेम संबंधों के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा।
शुभ अंक : 4 | शुभ रंग : सफेद | उपाय : शनि मंत्र का उच्चारण करें।

मिथुन राशि
आज का अधिकतर समय आप घर पर व्यतीत कर सकते हैं। शारीरिक कसरत पर ध्यान देंगे। व्यवसाय से अच्छा-खासा धन लाभ होने की संभावना रहेगी। कामकाज के सिलसिले में यात्राएं हो सकती हैं। परिवार वालों के साथ आज आप कहीं बाहर घूमने-फिरने जा सकते हैं। जरूरत से ज्यादा धन खर्च हो सकता है। रुका हुआ धन आज आपको वापस प्राप्त होगा।
शुभ अंक : 3 | शुभ रंग : नारंगी | उपाय : अगर संभव हो तो घर पर कुत्ता पालें।

ये भी पढ़ें:  Aaj Ka Rashifal 3 August 2026: आज किस्मत किस पर होगी मेहरबान, किस राशि को मिलेगा फायदा, पढ़ें अपना राशिफल

कर्क राशि
आज किसी दोस्त की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। आज ध्यानपूर्वक निवेश करें। आज आप किसी दस्तावेज पर बिना पढ़े हस्ताक्षर कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। आज आपके धन कमाने की प्रवृत्ति किसी भी हद तक जा सकती है। जरूरत से ज्यादा आज आप धन खर्च कर सकते हैं।
शुभ अंक : 6 | शुभ रंग : सफेद | उपाय : काले-सफेद तिल आटे में मिलाकर उनकी गोलियां बनाकर मछलियों को खिलाएं।

सिंह राशि
सेहत पर ध्यान दें। व्यापार में आज अच्छा-खासा मुनाफा हो सकता है। आज आप अपने व्यापार को नई ऊंचाइयां दे सकते हैं। आज आप अपने कार्य के प्रति लापरवाही कर सकते हैं। शाम के समय किसी दोस्त के साथ आज आप बाहर घूमने-फिरने जा सकते हैं। जरूरत से ज्यादा खर्च न करें।
शुभ अंक : 4 | शुभ रंग : सफेद | उपाय : गरीबों में आज दूध दान करें।

कन्या राशि
अगर आपकी योजना बाहर घूमने-फिरने की है तो आपका वक्त हंसी-खुशी और सुकून भरा रहेगा। आपका कोई पुराना मित्र आज कारोबार में मुनाफा कमाने के लिए आपको सलाह दे सकता है। बच्चों के साथ समय बिताना खास होगा। व्यावसायिक साझीदार सहयोग करेंगे और आप साथ मिलकर टलते आ रहे कामों को पूरा कर सकते हैं।
शुभ अंक : 2 | शुभ रंग : लाल | उपाय : किसी लाल कपड़े में दो मुट्ठी मसूर की दाल किसी भिखारी को दान करें।

ये भी पढ़ें:  राशिफल 20 अप्रैल 2026: रोहिणी नक्षत्र में कैसा रहेगा आपका दिन, जानें गुड लक, आज का पंचांग

तुला राशि
आज कोई आपसे धन की मांग कर सकता है। मित्रों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। आज आप अपने प्रिय को नाराज कर सकते हैं। कामकाज पर ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। आज आप अपने कार्यक्षेत्र से जल्दी निकलने का प्रयास कर सकते हैं। शाम के समय मित्रों के साथ आप बाहर पार्टी वगैरह कर सकते हैं।
शुभ अंक : 5 | शुभ रंग : क्रीमी | उपाय : मूक-बधिर व्यक्ति की मदद करें।

वृश्चिक राशि
आज आपका आत्मविश्वास बढ़-चढ़कर रहेगा। किसी धार्मिक उत्सव में आज आप हिस्सा ले सकते हैं। परिवार वालों के साथ आज आप कहीं बाहर घूमने-फिरने जा सकते हैं। धन आगमन की संभावना रहेगी। बेहतर भोजन का आनंद प्राप्त करेंगे। आज आप किसी कुसंगति के शिकार हो सकते हैं।
शुभ अंक : 7 | शुभ रंग : लाल | उपाय : रुद्राक्ष धारण करें।

धनु राशि
आज आपका ऊर्जा स्तर बढ़-चढ़कर रहेगा। आज आपके कार्य की सराहना हो सकती है। व्यापार को मजबूती देने के लिए आज आप कोई अहम कदम उठा सकते हैं। आज काम का बोझ अधिक रह सकता है। शाम के समय विलास की सामग्री पर खर्च हो सकता है।
शुभ अंक : 4 | शुभ रंग : हल्का लाल | उपाय : गंगाजल का सेवन करें।

ये भी पढ़ें:  Aaj Ka Rashifal 19 August 2026: आज इन राशियों के लिए बन रहे धन लाभ और तरक्की के योग, जानें अपनी राशि का हाल

मकर राशि
आज आपके कार्य की सराहना हो सकती है। धन की बचत को लेकर घर का कोई बड़ा सदस्य आज आपको सलाह दे सकता है। आज के दिन आप फिजूलखर्ची कर सकते हैं। आज आपसे कोई आर्थिक मदद की मांग कर सकता है। प्रेम संबंधों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। शाम के समय आपसे मिलने कोई अहम शख्स आ सकता है।
शुभ अंक : 8 | शुभ रंग : भूरा | उपाय : कुल देवी-देवता की उपासना करें।

कुंभ राशि
स्वास्थ्य के विषय में सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। आज आप अपने कार्य के प्रति लापरवाही कर सकते हैं। व्यवसाय की तरफ ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। दांपत्य जीवन में भी मनमुटाव रह सकता है। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा।
शुभ अंक : 2 | शुभ रंग : गुलाबी | उपाय : आज तांबे का सिक्का चलते पानी में विसर्जित करें।

मीन राशि
जमीन या किसी प्रॉपर्टी में आज निवेश न करें। आज किसी को भी पैसे उधार न दें। आज आप किसी के बहकावे में आकर किसी भी प्रकार का निवेश न करें। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। बच्चों के कारण आप काफी खुश रहेंगे। परिवार के साथ आज कहीं बाहर घूमने-फिरने का प्लान बना सकते हैं।
शुभ अंक : 8 | शुभ रंग : पीला | उपाय : गणेश चालीसा का पाठ करें।

ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्मा
ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्माhttps://aapkibaatnews.com
पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज एक प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं, जो वैदिक ज्योतिष के क्षेत्र में गहन ज्ञान और अनुभव रखते हैं। उन्होंने वर्षों की साधना और अध्ययन के माध्यम से ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव, कुंडली विश्लेषण, विवाह मिलान, करिअर मार्गदर्शन और दोष निवारण में विशेष दक्षता हासिल की है। पंडित नितेश अपने सटीक विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल ज्योतिषीय तथ्यों को समझाने के लिए जाने जाते हैं। वे लोगों को उनके जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों में मार्गदर्शन प्रदान करते हैं और सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक मूल्यों से प्रेरित होकर वे समाज में जागरूकता फैलाने और ज्योतिष को एक मार्गदर्शक विज्ञान के रूप में स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उनके लेख और विचार लोगों के जीवन में स्पष्टता और संतुलन लाने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं।संपर्क नंबर : 94187-45356, 70187-95451

Latest Articles

Explore More