होमHimachalUnaदिवाली की रात हिमाचल में डबल मर्डर, थार से कुचलकर दंपति की...

दिवाली की रात हिमाचल में डबल मर्डर, थार से कुचलकर दंपति की मौत, दो गुटों में खूनी संघर्ष

दो परिवारों के बीच हुए विवाद में एक दंपति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हुए हैं।

ऊना : हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के बदोली गांव में दीपावली की रात पुरानी रंजिश ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया।

दो परिवारों के बीच हुए विवाद में एक दंपति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हुए हैं। घटना में दराट से हमला करने और थार गाड़ी से परिवार के सदस्यों को कुचलने के गंभीर आरोप लगे हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, बदोली निवासी केशव ठाकुर ने शिकायत में बताया कि 8 नवंबर की रात वह अपने परिवार के साथ घर के आंगन में पटाखे चला रहा था। इसी दौरान पड़ोसी परमजीत, फतेह सिंह, अनु, तेजस्वीर सिंह और ओंकार सिंह के साथ पुरानी रंजिश को लेकर कहासुनी हो गई।

ये भी पढ़ें:  PGI में जिंदगी की जंग लड़ रहे सिरमौर के मासूम के लिए आगे आए चंडीगढ़ पुलिस के जवान, दान किए प्लेटलेट्स

शिकायतकर्ता का आरोप है कि विवाद के दौरान परमजीत ने उसके सिर पर दराट से हमला किया, जबकि ओंकार सिंह ने उसके पिता जरनैल सिंह के साथ दराट से मारपीट की। इसके बाद जरनैल सिंह ने थार गाड़ी से ओंकार सिंह, उसकी पत्नी वीना और सुषमा देवी को टक्कर मार दी।

थार से कुचलने के आरोप, दंपति ने तोड़ा दम
वहीं, दूसरे पक्ष के अजमेर सिंह निवासी बदोली ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि दीपावली की रात करीब 9:30 बजे जरनैल सिंह उर्फ जैला अपने बेटे केशव के साथ थार गाड़ी में उनके घर के गेट के बाहर पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने जान से मारने की नीयत से तेज रफ्तार में गाड़ी परिवार के सदस्यों पर चढ़ा दी।

ये भी पढ़ें:  राष्ट्रवाद विषय पर शोध के लिए सिरमौर के डॉ. मनोज शर्मा को दिल्ली में सम्मान, इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में पुरस्कृत

इस घटना में अजमेर सिंह, उसकी पत्नी सुषमा, बेटा ओंकार सिंह और बहू वीना देवी घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने ओंकार सिंह और वीना देवी को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में खौफ और तनाव का माहौल है।

पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया आरोपी
पुलिस के अनुसार, घटना में घायल आरोपी की गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। पीड़ित परिवार के दो अन्य लोग भी घायल हुए हैं। दोनों शवों को मोर्चरी में रखवाया गया है।

एसपी ऊना सचिन हीरेमठ ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि बदोली में दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना में दो लोगों की मौत हुई है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस अभियोग दर्ज कर लिया है। मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें:  बेकाबू होकर सड़क से नीचे खाई में गिरा श्रद्धालुओं से भरा ट्रक, 50 लोग थे सवार, मची चीख-पुकार
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More