रेडक्रॉस सोसायटी के लक्की ड्रॉ में पहले विजेता का निकला Apple iPhone 16

जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में तकनीकी शिक्षा और नगर एवं ग्राम नियोजन मंत्री ने जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के 5 लक्की ड्रॉ निकाले। इस मौके पर डीसी ऊना जतिन लाल और एसपी अमित यादव भी मौजूद रहे।

0

ऊना : जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में तकनीकी शिक्षा और नगर एवं ग्राम नियोजन मंत्री ने जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के 5 लक्की ड्रॉ निकाले। इस मौके पर डीसी ऊना जतिन लाल और एसपी अमित यादव भी मौजूद रहे। रेड क्रॉस सोसाइटी के लक्की ड्रॉ में पहला ईनाम टिकट धारक 31016 को एप्पल आईफोन 16 या (एक लाख रुपये) निकला है। वहीं, दूसरे ईनाम में टिकट धारक 20097 को इलेक्ट्रिक स्कूटी या (70 हजार रुपये), तीसरे विजेता टिकट नंबर 11759 को लैपटॉप या (50 हजार रुपये) निकला।

इसके साथ ही चौथे स्थान के लिए दो विजेता निकाले गए हैं, जिनमें टिकट धारक 6370 और 25237 को सैमसंग मोबाइल या (25 हजार रुपये प्रत्येक) और पांचवें स्थान के लिए तीन विजेता निकाले गए हैं, जिनमें टिकट नंबर 31318, 5318 और 18039 को टेबलेट्स या (20 हजार रुपये प्रत्येक) निकला है। शेष ड्रॉ आगे निकाले जाएंगे। डीसी ने बताया कि लक्की ड्रॉ में जिन व्यक्तियों के टिकट नंबर निकले हैं, वे 30 दिनों के भीतर स्वयं या अपने अधिकृत व्यक्ति के माध्यम से उपायुक्त कार्यालय स्थित रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव कार्यालय में अपने दावे प्रस्तुत कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:  नारग में पहली बार होगा 'सैंणधार उत्सव' का आगाज, दिखेगी अनूठी संस्कृति की झलक