HomeHimachalUnaडीसी ने की पंचायती राज संस्थाओं की चुनावी तैयारियों की समीक्षा, समयबद्ध...

डीसी ने की पंचायती राज संस्थाओं की चुनावी तैयारियों की समीक्षा, समयबद्ध प्रबंधों के निर्देश

जिला ऊना में प्रस्तावित पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न करवाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

ऊना : जिला ऊना में प्रस्तावित पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न करवाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में सोमवार को जिला परिषद बैठक कक्ष में समीक्षा बैठक आयोजित कर उपायुक्त जतिन लाल ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने पंचायती राज संस्थाओं से जुड़े अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में होने वाले चुनावों को लेकर सभी आवश्यक प्रबंध समयबद्ध ढंग से सुनिश्चित किए जाएं। उन्होंने बताया कि जिले की 249 पंचायतों और उनके 1515 वार्डों के लिए संबंधित अधिकारियों द्वारा वार्डवार मतदाता सूचियां तैयार कर ली गई हैं।

ये भी पढ़ें:  सोलन-राजगढ़-मीनस सड़क को मिले NH का दर्जा, उद्योग मंत्री को ज्ञापन सौंप हाटी विकास मंच ने उठाई मांग

उन्होंने चुनाव से पूर्व आरओ/एआरओ एवं मतदान दलों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने के साथ-साथ ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों के व्यापक प्रशिक्षण पर बल दिया। इसके अलावा चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा नामांकन केंद्रों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

उपायुक्त ने कहा कि निर्वाचन संबंधी किसी भी पूछताछ अथवा जानकारी का समयबद्ध उत्तर दिया जाए, ताकि चुनाव प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। बैठक में एसडीएम ऊना अभिषेक मित्तल, एसडीएम अंब पारस अग्रवाल, एसडीएम गगरेट सौमिल गौतम, एसडीएम हरोली विशाल शर्मा, एसडीएम बंगाणा सोनू गोयल, जिला पंचायत अधिकारी श्रवण कुमार सहित सभी विकास खंड अधिकारी, पंचायत निरीक्षक एवं उप निरीक्षक उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  घरों में छिपी प्राचीन विरासत को खोज रहा संस्कृति मंत्रालय, आपके पास है तो करवाएं पंजीकरण
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More