होमAccidentकौलांवाला भूड़ में दो बाइकों के बीच जोरदार टक्कर, पीछे बैठे सवार...

कौलांवाला भूड़ में दो बाइकों के बीच जोरदार टक्कर, पीछे बैठे सवार की गई जान, पुलिस हादसे की जांच में जुटी

पुलिस थाना नाहन में आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।

नाहन : जिला सिरमौर के नाहन विधानसभा क्षेत्र की कौलांवाला भूड़ पंचायत में दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा निचली कौलावालाभूड़ की पक्की सड़क पर पेश आया। पुलिस ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में मनीष कुमार निवासी गांव एवं डाकघर कौलांवाला भूड़ ने बताया कि वह राजेंद्र कुमार पुत्र स्वर्गीय अमर सिंह, निवासी कौलांवाला भूड़ को अपनी मोटरसाइकिल पर घर छोड़ने जा रहा था। इसी दौरान दूसरे मोटरसाइकिल के चालक संजय कुमार निवासी कौलांवाला भूड़ ने कथित तौर पर तेज रफ्तार और लापरवाही से बाइक चलाते हुए उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

ये भी पढ़ें:  टॉप 5 रैंकिंग पाने वाले पुलिस थानों के ये नोडल अधिकारी सम्मानित, एसपी सिरमौर ने थपथपाई पीठ

हादसे के बाद वह नीचे गिर गए, जिससे उन्हें चोटें आईं, वहीं पीछे बैठे राजेंद्र कुमार के सिर, माथे और छाती पर गंभीर चोटें लगीं। उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। शिकायत के अनुसार, हादसे के बाद दूसरा बाइक चालक मौके से फरार हो गया।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस ने नाहन अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस थाना नाहन में आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें:  ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट के स्थान में आंशिक परिवर्तन, अब रत्ती पुल में 7 व 26 फरवरी को होंगे टेस्ट
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More