HomeHimachalUnaHimachal: ब्रेक फेल होते ही बेकाबू हुई HRTC बस, चालक ने पेड़...

Himachal: ब्रेक फेल होते ही बेकाबू हुई HRTC बस, चालक ने पेड़ से टकराकर टाला बड़ा हादसा; सवार थे 50 यात्री

हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के अंब क्षेत्र में रविवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा उस समय टल गया जब धर्मशाला से होशियारपुर जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की बस के अचानक ब्रेक फेल हो गए।

ऊना : हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के अंब क्षेत्र में रविवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा उस समय टल गया जब धर्मशाला से होशियारपुर जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की बस के अचानक ब्रेक फेल हो गए। मुबारिकपुर-भरवाईं सड़क के घेबट बेहड़ में जैसे ही बस अनियंत्रित होकर खाई की ओर बढ़ने लगी, इसी बीच चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए बड़ी दुर्घटना को टाल दिया।

जानकारी के अनुसार करीब 50 यात्रियों से भरी यह बस जब सिद्ध चलेहड़ के समीप पहुंची तो चालक बस पर नियंत्रण खो बैठा। बताया गया कि बस के ब्रेक काम करना बंद कर चुके थे। अनियंत्रित बस पहले सड़क किनारे ढाबे के बाहर खड़ी एक कार से टकराई और इसके बाद स्थिति को भांपते हुए चालक ने बड़ा फैसला लिया। उसने बस को खाई में गिरने से बचाने के लिए एक पेड़ से टकरा दिया, जिससे बस रुक गई और बड़ा हादसा टल गया।

ये भी पढ़ें:  पीजी कर रहे आयुष डॉक्टरों को शत-प्रतिशत वेतन देने के निर्देश

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग और राहगीर मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। ग्रामीणों ने घायलों को बस से बाहर निकालकर निजी वाहनों और एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया, जिससे समय रहते इलाज मिल सका।

इस हादसे में 12 यात्री घायल हो गए हैं, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल अंब पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

ये भी पढ़ें:  मशीन ऑपरेटर और हेल्पर के 200 पदों के लिए 9 से 10 दिसंबर को होंगे कैंपस इंटरव्यू, इतना मिलेगा मासिक वेतन
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More