होमHimachalHamirpurछात्रवृत्ति के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी, अब 30 नवंबर तक मिलेगा...

छात्रवृत्ति के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी, अब 30 नवंबर तक मिलेगा मौका; लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई

ऑनलाइन वेरिफिकेशन की प्रक्रिया 8 दिसंबर तक पूरी की जानी है। सभी स्कूल प्रमुख इस प्रक्रिया को 8 दिसंबर तक पूर्ण कर लें।

हमीरपुर : शैक्षणिक सत्र 2026-27 में सभी छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि अब बढ़ाकर 30 नवंबर कर दी गई है।

सेकेंडरी शिक्षा उपनिदेशक देशराज डोगरा ने जिला के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं और उच्च पाठशालाओं के प्रधानाचार्यों तथा मुख्यध्यापकों को सभी पात्र विद्यार्थियों के ऑनलाइन आवेदन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा कि स्कूल स्तर पर सभी आवेदनों की वेरिफिकेशन और त्रुटिपूर्ण आवेदनों की पुनः ऑनलाइन वेरिफिकेशन की प्रक्रिया 8 दिसंबर तक पूरी की जानी है। सभी स्कूल प्रमुख इस प्रक्रिया को 8 दिसंबर तक पूर्ण कर लें।

उपनिदेशक ने कहा कि अगर स्कूल स्तर पर छात्रवृत्ति का कोई भी मामला लंबित रहता है। सत्यापित या पुनः सत्यापित नहीं होता है अथवा उसमें कोई त्रुटि पाई जाती है तो स्कूल प्रमुख और छात्रवृत्ति प्रभारी के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें:  दिल दहला देने वाला हादसा: पिकअप की चपेट में आई सड़क पर फिसलकर गिरी मासूम, दर्दनाक मौत
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More