HomeHimachalUnaरायपुर सहोडा के इन विद्यार्थियों ने बढ़ाया मान, SBI की आशा स्कॉलरशिप...

रायपुर सहोडा के इन विद्यार्थियों ने बढ़ाया मान, SBI की आशा स्कॉलरशिप योजना में हर साल मिलेंगे 15 हजार रुपये

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की प्रतिष्ठित ‘आशा स्कॉलरशिप योजना’ में ग्राम पंचायत रायपुर सहोडा के दो मेधावी विद्यार्थियों का चयन हुआ है। चयनित विद्यार्थियों में कृष्ण पुत्र मोनिका देवी और सिमरन कौर पुत्री राजीव कुमार शामिल हैं। दोनों विद्यार्थी राजकीय उच्च विद्यालय रायपुर सहोडा के छात्र रहे हैं

मैहतपुर (ऊना) : भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की प्रतिष्ठित ‘आशा स्कॉलरशिप योजना’ में ग्राम पंचायत रायपुर सहोडा के दो मेधावी विद्यार्थियों का चयन हुआ है। चयनित विद्यार्थियों में कृष्ण पुत्र मोनिका देवी और सिमरन कौर पुत्री राजीव कुमार शामिल हैं। दोनों विद्यार्थी राजकीय उच्च विद्यालय रायपुर सहोडा के छात्र रहे हैं और हाल ही में दसवीं कक्षा उत्तीर्ण कर चुके हैं। इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

विद्यालय के तत्कालीन मुख्याध्यापक मदन लाल धीमान ने बताया कि एसबीआई की प्लेटिनम जयंती के अवसर पर शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए ‘बड्डी फॉर स्टडी’ पोर्टल के माध्यम से आशा स्कॉलरशिप के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे। विद्यालय की ओर से नवमी कक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले पांच विद्यार्थियों के आवेदन करवाए गए थे, जिनमें से कृष्ण और सिमरन कौर का चयन हुआ।

ये भी पढ़ें:  मंडी के छोटा पड्डल में 7 व 28 अप्रैल को होंगे ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट

उन्होंने बताया कि चयनित विद्यार्थियों को एसबीआई की ओर से 15,000 रुपये प्रतिवर्ष की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। यह छात्रवृत्ति जमा दो तक की पढ़ाई के दौरान मिलती रहेगी, जिससे विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा आगे बढ़ाने में आर्थिक सहयोग मिलेगा। इसके बाद यदि विद्यार्थी अच्छे अंकों के साथ उच्च शिक्षा या किसी व्यावसायिक पाठ्यक्रम में प्रवेश लेते हैं तो उन्हें आगे भी सहायता मिल सकती है।

मदन लाल धीमान ने बताया कि जिला ऊना में रायपुर सहोडा स्थित राजकीय उच्च विद्यालय इस योजना के तहत विद्यार्थियों के ऑनलाइन आवेदन करवाने वाला क्षेत्र का एकमात्र विद्यालय रहा है। एसबीआई द्वारा आयोजित ऑनलाइन साक्षात्कार में दोनों विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर यह सफलता हासिल की। वर्तमान में मदन लाल धीमान वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छेत्रां (हरोली) में प्रिंसिपल के रूप में सेवाएं दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें:  राजनीति में सच्चे जन सेवक किसी से नहीं घबराते, 2 वर्ष में हिमाचल की बदलेंगे तकदीर और तस्वीर : मुख्यमंत्री

चयनित छात्रा सिमरन कौर ने कहा कि वह भविष्य में यूपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण कर प्रशासनिक सेवा में जाना चाहती हैं और यह छात्रवृत्ति उनके सपनों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

ग्राम पंचायत प्रधान पूजा सहोड़, विद्यालय की वर्तमान मुख्याध्यापिका परमजीत कौर, समस्त अध्यापक वर्ग और स्टाफ सदस्यों ने दोनों विद्यार्थियों तथा उनके अभिभावकों को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

ये भी पढ़ें:  बबली के बाद अब ये नशा तस्कर भी भेजा सेंट्रल जेल, बार-बार नशे के कारोबार में मिला था संलिप्त

Latest Articles

Explore More