HomeHimachalUnaकोटला खुर्द में 10 ग्राम चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार, इलेक्ट्रॉनिक तराजू...

कोटला खुर्द में 10 ग्राम चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार, इलेक्ट्रॉनिक तराजू भी बरामद, पुलिस जांच में जुटी

जिला पुलिस की SIU टीम ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कोटला खुर्द में एक युवक को 10 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है।

ऊना : जिला पुलिस की SIU टीम ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कोटला खुर्द में एक युवक को 10 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक इलेक्ट्रॉनिक वेटिंग मशीन भी बरामद की है।

एसपी ऊना सचिन हिरेमठ ने बतााया कि 4 सितंबर की शाम SIU ऊना की टीम गुप्त सूचना के आधार पर शिव मंदिर, कोटला खुर्द के समीप मौजूद थी। इसी दौरान एक युवक के बैग की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान बैग से 10 ग्राम चिट्टा/हेरोइन और एक इलेक्ट्रॉनिक वेटिंग मशीन बरामद हुई। आरोपी की पहचान वार्ड नंबर-1 कोटला खुर्द निवासी राजिंद्र शर्मा के रूप में हुई है।

ये भी पढ़ें:  21 जून को योग के रंग में रंगेगा मंडी, ऐतिहासिक सेरी मंच बनेगा साक्षी

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है। पुलिस नशे की तस्करी से जुड़े बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक की भी जांच कर रही है।

Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More