HomeHimachalजिला सिरमौर में मौसम का 'रेड अलर्ट', आंगनबाड़ी केंद्रों सहित कल भी...

जिला सिरमौर में मौसम का ‘रेड अलर्ट’, आंगनबाड़ी केंद्रों सहित कल भी बंद रहेंगे सभी शैक्षणिक संस्थान

आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि शिक्षण और गैर-शिक्षण स्टाफ को स्कूल आना होगा। इस आदेश के तहत केवल विद्यार्थियों को छुट्टी दी गई है, ताकि उन्हें आने-जाने में किसी भी तरह के खतरे का सामना न करना पड़े। जिला प्रशासन ने सभी संबंधित संस्थानों को इस आदेश का सख्ती से पालन करने के भी निर्देश दिए हैं।

नाहन : जिला सिरमौर के लिए मौसम विभाग (IMD) ने 1 सितंबर, 2025 के लिए भारी से अत्यधिक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। रेड अलर्ट को देखते हुए जिला मजिस्ट्रेट प्रियंका वर्मा ने आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा 30 के तहत 1 सितंबर, 2025 को जिले के सभी सरकारी और निजी शिक्षण संस्थानों और आंगनबाड़ियों को बंद रखने के आदेश जारी कर दिए हैं।

आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि शिक्षण और गैर-शिक्षण स्टाफ को स्कूल आना होगा। इस आदेश के तहत केवल विद्यार्थियों को छुट्टी दी गई है, ताकि उन्हें आने-जाने में किसी भी तरह के खतरे का सामना न करना पड़े। जिला प्रशासन ने सभी संबंधित संस्थानों को इस आदेश का सख्ती से पालन करने के भी निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में HRTC की चलती बस की खिड़की तोड़ अंदर पहुंचा भारी भरकम पत्थर, 2 घायल, बाकी सुरक्षित

बता दें कि मौसम विभाग ने सिरमौर में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है, जिससे भूस्खलन, अचानक बाढ़, पेड़ गिरने और सड़कों के अवरुद्ध होने का गंभीर खतरा है। पहले से ही लगातार हो रही बारिश ने ग्रामीण और पहाड़ी क्षेत्रों में सामान्य जनजीवन को प्रभावित किया है।

डीसी सिरमौर ने लोगों से भी अपील करते हुए कहा कि वे इस मौसम में पूरी तरह सावधानी बरतें। नदी नालों की तरफ न जाएं, ताकि किसी बड़ी अनहोनी से बचा जा सके।

ये भी पढ़ें:  CEIR पोर्टल से बद्दी पुलिस ने असल मालिकों तक पहुंचाए 700 चोरी-गुमशुदा मोबाइल फोन, कीमत 1.25 करोड़
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More