HomeHimachalSirmaurगिरि पेयजल योजना की मुख्य पाइपलाइन फिर टूटी, नाहन शहर में गहराया...

गिरि पेयजल योजना की मुख्य पाइपलाइन फिर टूटी, नाहन शहर में गहराया जल संकट!

जल शक्ति विभाग के अनुसार रविवार सुबह धौण और सती नामक इलाकों में हुए भूस्खलन के कारण राइजिंग मेन को भारी नुकसान पहुंचा।

नाहन : जिला मुख्यालय में पानी की किल्लत एक बार फिर बढ़ गई है। शहर की जीवनरेखा मानी जाने वाली गिरि उठाऊ पेयजल योजना की मुख्य पाइपलाइन (राइजिंग मेन) दोबारा टूट गई है, जिससे शहर के अधिकांश हिस्सों में पेयजल आपूर्ति ठप हो गई है। दो दिन पहले ही कड़ी मशक्कत के बाद इसी लाइन को ठीक किया गया था।

भूस्खलन बना कारण
जल शक्ति विभाग के अनुसार रविवार सुबह धौण और सती नामक इलाकों में हुए भूस्खलन के कारण राइजिंग मेन को भारी नुकसान पहुंचा। इससे पहले कि शहर को शाम की सप्लाई दी जाती, लाइन टूट गई और पानी का प्रवाह रुक गया।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर के उद्योग में क्रेन पर काम करते वक्त गिरने से ऑपरेटर की दर्दनाक मौत

लिहाजा, रविवार शाम के समय कई क्षेत्रों में लोग हैंडपंपों से पानी ढोते भी नजर आए। बताया जा रहा है कि कई हिस्सों में दो दिन से पेयजल आपूर्ति नहीं हो पाई है। ऐसे में पानी का संकट गहरा गया है। विभाग के कर्मचारी युद्धस्तर पर लाइन को ठीक करने में जुटे हैं।

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि जल्द से जल्द आपूर्ति बहाल करने की कोशिश की जा रही है। एस.डी.ओ. रोशन लाल ने बताया कि टीमें लगातार काम कर रही हैं। जल्द ही पानी की आपूर्ति शुरू करने के प्रयास जारी हैं।

हालांकि, नेहर स्वार प्रवाह पेयजल योजना से शहर के कुछ हिस्सों में पानी की आपूर्ति की जा रही है, लेकिन इस योजना से शहर का कुछ ही हिस्सा जुड़ा है। गिरि पेयजल योजना नाहन की मुख्य पेयजल आपूर्ति का स्रोत है।

ये भी पढ़ें:  मनाली-कुल्लू NH-03 की हालत पर DC सख्त, बाढ़-भूस्खलन से टूटे हिस्सों को जल्द दुरुस्त करने के निर्देश

लोगों को उम्मीद है कि विभाग जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान करेगा, ताकि उन्हें पानी के लिए भटकना न पड़े।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More