HomeHimachalनाबालिग के हमले से घायल महिला की मौत; शोषण मुक्ति मंच ने...

नाबालिग के हमले से घायल महिला की मौत; शोषण मुक्ति मंच ने मांगी कड़ी कार्रवाई

शोषण मुक्ति मंच हिमाचल प्रदेश ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। मंच ने इस पूरे मामले पर प्रदेश सरकार और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर कड़े सवाल उठाए हैं।

शिमला/हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर में घटी एक हृदयविदारक घटना ने प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

कुछ दिन पूर्व एक नाबालिग द्वारा दराती से किए गए जानलेवा हमले में गंभीर रूप से घायल हुई महिला ने पांच दिन तक जिंदगी और मौत से संघर्ष करने के बाद चंडीगढ़ स्थित पीजीआई (PGI) में दम तोड़ दिया।

शोषण मुक्ति मंच हिमाचल प्रदेश ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। मंच ने इस पूरे मामले पर प्रदेश सरकार और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर कड़े सवाल उठाए हैं।

मंच के राज्य संयोजक आशीष कुमार और सह संयोजक राजेश कोष एवं मिंटा जिंटा ने संयुक्त बयान जारी कर कहा कि हमीरपुर जिला में घटी यह हृदयविदारक घटना प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

ये भी पढ़ें:  स्वास्थ्य विभाग के भवनों में रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाने के निर्देश

उन्होंने कहा कि यह केवल एक व्यक्तिगत अपराध नहीं, बल्कि समाज में बढ़ती असंवेदनशीलता और प्रशासनिक उदासीनता का परिणाम भी है।

शोषण मुक्ति मंच हिमाचल प्रदेश राज्य कमेटी ने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए प्रदेश सरकार से दोषी नाबालिग पर जुवेनाइल जस्टिस एक्ट की सीमाओं में रहते हुए कठोरतम कार्रवाई करने, पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता और सुरक्षा देने और प्रदेश में महिला सुरक्षा के लिए ठोस नीतिगत कदम उठाने की मांग की।

मंच ने कहा कि हम सबकी जिम्मेदारी है कि ऐसी घटनाओं के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाएं और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाएं।

ये भी पढ़ें:  Theog Water Scam : हिमाचल प्रदेश में वाटर सप्लाई घोटाले में 10 अधिकारी सस्पेंड
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More