HomeHimachalSolanदिल्ली ब्लास्ट के बाद बद्दी पुलिस ने बढ़ाई निगरानी, रातभर गश्त पर...

दिल्ली ब्लास्ट के बाद बद्दी पुलिस ने बढ़ाई निगरानी, रातभर गश्त पर उतरी टीमें

घटना के तुरंत बाद क्षेत्र में सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी थाना क्षेत्रों को तुरंत सतर्क कर दिया गया। रातभर पुलिस ने वाहनों की तलाशी ली।

बीबीएन : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हुए ब्लास्ट के मद्देनजर बद्दी पुलिस ने निगरानी बढ़ा दी है। घटना के तुरंत बाद क्षेत्र में सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी थाना क्षेत्रों को सतर्क कर दिया गया। रातभर पुलिस ने वाहनों की तलाशी ली।

एसपी बद्दी विनोद धीमान ने बताया कि किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए बद्दी पुलिस ने भीड़भाड़ और संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी है।

विभिन्न संवेदनशील स्थानों पर तुरंत नाके लगाए गए हैं, जहां से गुजरने वाले वाहनों की सघन जांच की जा रही है। पुलिस टीमें लगातार गश्त कर रही हैं।

ये भी पढ़ें:  करिअर अकादमी के होनहारों का JEE Mains में शानदार प्रदर्शन, 7 ने हासिल किए 85 पर्सेंटाइल से अधिक अंक

उन्होंने पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि पर कड़ी नजर रखें और तत्परता से कार्रवाई करें।

बद्दी पुलिस ने आम जनता से भी सहयोग की अपील की है। पुलिस ने नागरिकों से आग्रह किया कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर बिल्कुल ध्यान न दें और जिले में शांति और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत अपने नजदीकी पुलिस थाना या पुलिस नियंत्रण कक्ष को दें।

ये भी पढ़ें:  ऊना में आईएसओ पीडीएस सर्टिफाइड मॉडल पर खुलेंगी उचित मूल्य की दुकानें
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More