HomeHimachalShimla20वें एशियाई खेलों के पदक विजेताओं पर हिमाचल सरकार करेगी धन वर्षा,...

20वें एशियाई खेलों के पदक विजेताओं पर हिमाचल सरकार करेगी धन वर्षा, CM सुक्खू ने की 5.33 करोड़ की इनामी राशि की घोषणा

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जापान के आइची-नागोया में आयोजित किए जा रहे 20वें एशियाई खेलों में हिमाचल के पदक विजेताओं के लिए 5.33 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान करने की घोषणा की है।

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जापान के आइची-नागोया में आयोजित किए जा रहे 20वें एशियाई खेलों में हिमाचल के पदक विजेताओं के लिए 5.33 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान करने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि कबड्डी में स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम की महिला खिलाड़ी पुष्पा राणा, रितु नेगी, ज्योति ठाकुर और भावना ठाकुर को 33-33 लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।

कबड्डी खिलाड़ियों को कुल 1.33 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। वहीं, पुरूषों की मैराथन प्रतियोगिता में रजत पदक विजेता सावन बरवाल को 2.50 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।

ये भी पढ़ें:  उद्योग मंत्री ने कांटी मशवा में 1.27 करोड़ से निर्मित PHC भवन का किया लोकार्पण, बोले- शिलाई में तेजी से मजबूत हो रही स्वास्थ्य सेवाएं

महिलाओं की 10 हजार मीटर दौड़ प्रतियोगिता में कांस्य पदक विजेता सीमा कुमारी को 1.50 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। प्रदेश सरकार द्वारा इन खिलाड़ियों को कुल 5.33 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के लिए प्रदेश सरकार ने पुरस्कार राशि में ऐतिहासिक वृद्धि की है। ओलंपिक, शीतकालीन ओलंपिक और पैरालंपिक में स्वर्ण पदक के लिए 5 करोड़ रुपये, रजत के लिए 3 करोड़ रुपये और कांस्य पदक के लिए 2 करोड़ रुपये प्रदान किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि एशियाई एवं पैरा एशियाई खेलों में स्वर्ण के लिए 4 करोड़ रुपये, रजत के लिए 2.50 करोड़ रुपये और कांस्य के लिए 1.50 करोड़ रुपये की सम्मान राशि का प्रावधान किया है।

ये भी पढ़ें:  ऊना में 4 मई से बदलेगा स्कूलों का समय, डीसी ने जारी किए आदेश

राष्ट्रमंडल एवं पैरा राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक के लिए 3 करोड़ रुपये, रजत के लिए 2 करोड़ रुपये और कांस्य पदक के लिए 1 करोड़ रुपये पुरस्कार के रूप में दिए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश से बाहर होने वाली खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के लिए यात्रा संबंधी सुविधाओं में भी बढ़ोतरी की गई है।

200 किलोमीटर तक की यात्रा करने वाले खिलाड़ियों को एसी 3-टियर ट्रेन का किराया दिया जा रहा है, जबकि 200 किलोमीटर से अधिक की यात्रा करने वाले खिलाड़ी हवाई यात्रा में इकोनॉमी क्लास टिकट के लिए पात्र हैं।

ये भी पढ़ें:  स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में अध्ययनरत एलोपैथिक चिकित्सकों को सरकार देगी पूरा वेतन
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More