होमHimachalसिरमौर में मिले टीबी के 18 नए रोगी, इन लक्षणों वाले लोग...

सिरमौर में मिले टीबी के 18 नए रोगी, इन लक्षणों वाले लोग जरूर करवा लें अपनी जांच

अभियान के तहत अब तक 48,700 लोगों को स्क्रीन किया जा चुका है, जिसमें 2,900 के करीब लोगों के एक्स-रे किए गए हैं. इसमें हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीन द्वारा लगभग 400 के आसपास एक्स-रे शामिल हैं, जो फील्ड में जाकर किए गए और लगभग 3,800 के करीब लोगों की बलगम जांच की गई है. इनमें 18 लोगों में टीबी पाई गई.

नाहन|
TB FREE CAMPAIGN SIRMAUR : जिला सिरमौर में टीबी के 18 नए मरीज मिले हैं. टीबी उन्मूलन के लिए चलाए जा रहे 100 दिवसीय अभियान के दौरान ये मरीज पॉजीटिव पाए गए हैं. अभियान के तहत अबतक जिला में टीबी उन्मूलन के तहत 48,700 लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है.

शनिवार को सीएमओ सिरमौर डा. अजय पाठक ने टीबी उन्मूलन के तहत चलाए जा रहे इस अभियान को लेकर जिला के समस्त बीएमओ से गूगल मीट के माध्यम से जानकारी लेकर कार्यों की समीक्षा की. उन्होंने सभी बीएमओ को 100 दिवसीय कार्यक्रम की रूपरेखा के अनुसार कार्य करने और अधिक से अधिक लोगों के एक्स-रे और बलगम की जांच करने के निर्देश दिए.

ये भी पढ़ें:  जन्म अथवा मृत्यु का पंजीकरण प्रपत्र भरते वक्त बरतें ये सावधानी, वरना बाद में उठानी पड़ सकती है परेशानी

सीएमओ ने बताया कि सिरमौर में 7 दिसंबर 2024 से क्षय रोग उन्मूलन के लिए ये अभियान चलाया जा रहा है. इसके तहत स्वास्थ्य विभाग ने जिला में घर-घर जाकर टीबी जोखिम को लेकर सर्वे किया. इस दौरान सर्वे में पाया गया कि जिला में 71,946 लोग जोखिम समूह में आते हैं. लिहाजा स्वास्थ्य विभाग जिला में एक-एक व्यक्ति की टीबी रोग की जांच के लिए स्क्रीनिंग में जुटा है.

डा. पाठक ने बताया कि जिला में अबतक करीब 48,700 लोगों को स्क्रीन किया जा चुका है, जिसमें 2,900 के करीब लोगों के एक्स-रे किए गए हैं. इसमें हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीन द्वारा लगभग 400 के करीब एक्स-रे शामिल हैं, जो फील्ड में जाकर किए गए और लगभग 3,800 के करीब लोगों की बलगम की जांच की गई है. इनमें 18 लोगों में टीबी पाई गई.

ये भी पढ़ें:  Mandi: बेरोजगारों के लिए नौकरी का बड़ा मौका, 20 अप्रैल से 120 पदों पर भर्ती, साढ़े 23 हजार तक मिलेगी सैलरी

सीएमओ ने यह भी अपील की कि जिस भी किसी व्यक्ति को एक हफ्ते से ज्यादा खांसी, शाम के समय में बुखार, एक महीने से वजन कम हो रहा हो, शरीर पर कहीं गांठे हैं तो वह अपनी टीबी रोग की जांच जरूर करवा लें.

ये भी पढ़ें:  TB free India campaign: सिरमौर के दुर्गम क्षेत्रों में पहुंचेगी ऐसी एक्स-रे मशीन, घर पर होगी जांच
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More