HomeHimachalSirmaurचुरूवाधार के शनोल मेले में उमड़ा जनसैलाब, 51 हजार की बड़ी माली...

चुरूवाधार के शनोल मेले में उमड़ा जनसैलाब, 51 हजार की बड़ी माली जीतकर हरी पहलवान बने दंगल के सरताज

उपमंडल राजगढ़ के समीप चुरूवाधार स्थित कुफ्फर जोहड़ी में आयोजित ऐतिहासिक शनोल मेले में बुधवार को श्रद्धा, लोक संस्कृति और पारंपरिक कुश्ती का अनूठा संगम देखने को मिला।

राजगढ़ : जिला सिरमौर के उपमंडल राजगढ़ के समीप चुरूवाधार स्थित कुफ्फर जोहड़ी में आयोजित ऐतिहासिक शनोल मेले में बुधवार को श्रद्धा, लोक संस्कृति और पारंपरिक कुश्ती का अनूठा संगम देखने को मिला। स्त्रोन देवता को समर्पित इस मेले में हजारों श्रद्धालुओं ने छड़ी यात्रा में भाग लेकर देव आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं उत्तर भारत के नामी पहलवानों के बीच हुए रोमांचक दंगल ने दर्शकों को देर शाम तक बांधे रखा। दंगल की सबसे बड़ी ₹51 हजार की माली जीतकर हरी पहलवान मेले के सरताज बने।

मेले की शुरुआत नेहर पाब गांव से निकली पारंपरिक छड़ी यात्रा के साथ हुई, जो श्रद्धालुओं की मौजूदगी में मेला स्थल पहुंची। पूरे क्षेत्र में धार्मिक आस्था और उत्सव का माहौल बना रहा।

ये भी पढ़ें:  बाल विज्ञान कांग्रेस में सोलंकी का विद्यार्थियों को संदेश, वैज्ञानिक सोच अपनाएं, नशे से रहें दूर; कमरे का उद्घाटन भी किया

उद्घाटन समारोह में वर्मा ज्वैलर्स सोलन के प्रबंध निदेशक अक्षय वर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। मेला समिति ने उनका पारंपरिक स्वागत कर स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस दौरान स्थानीय कलाकारों ने लोक संस्कृति से ओतप्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा।

मेले का मुख्य आकर्षण पारंपरिक दंगल रहा, जिसमें उत्तर भारत के कई नामी पहलवानों ने अपने दमखम का प्रदर्शन किया। ₹11 हजार की छोटी माली में चेतन पहलवान ने सूरज बोहली को हराया, जबकि ₹15 हजार की मध्य माली में अजय दीप पहलवान ने रिंकू पहलवान को शिकस्त दी।

सबसे अधिक रोमांच ₹51 हजार की बड़ी माली में देखने को मिला, जहां आशीष पहलवान और हरी पहलवान के बीच लंबे समय तक कांटे की टक्कर चली। आखिरकार हरी पहलवान ने शानदार दांव-पेंच दिखाते हुए बड़ी माली अपने नाम कर ली। विजेता पहलवानों को नकद पुरस्कार के साथ हनुमान जी की गदा भेंट कर सम्मानित किया गया।

ये भी पढ़ें:  टमाटर के दाम धड़ाम, सोलन समेत प्रमुख मंडियों में हाइब्रिड ₹200-250 और हिमसोना ₹350 प्रति क्रेट तक सिमटा

समापन समारोह में फूल मंडी गाजीपुर के प्रवेश चौहान मुख्य अतिथि रहे। उनके साथ नगर पंचायत के उपाध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर, अनिल पुंडीर सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। मेला समिति के प्रधान शेखर शर्मा ने मेले को सफल बनाने में सहयोग देने वाले क्षेत्रवासियों, श्रद्धालुओं, प्रायोजकों और समिति के सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More