HomeHimachalशूटिंग प्रतियोगिता के लिए हिमाचल पुलिस टीम इंदौर रवाना, सुरेश चौहान टीम...

शूटिंग प्रतियोगिता के लिए हिमाचल पुलिस टीम इंदौर रवाना, सुरेश चौहान टीम मैनेजर, सचिन होंगे कैप्टन

नाहन : हिमाचल प्रदेश पुलिस की शूटिंग टीम 18वीं अखिल भारतीय शूटिंग प्रतियोगिता के लिए छठी भारतीय रिजर्व बटालियन धौलाकुआं (सिरमौर) से शुक्रवार को रवाना हो गई. ये प्रतियोगिता 24 से 29 मार्च तक इंदौर (मध्यप्रदेश) में आयोजित होगी. इस प्रतिष्ठित आयोजन में देशभर के पुलिस बलों के शीर्ष निशानेबाज विभिन्न शूटिंग विधाओं में प्रतिस्पर्धा करेंगे.

हिमाचल पुलिस की ये टीम मैनेजर इंस्पेक्टर सुरेश चौहान और टीम कैप्टन सचिन पाल के नेतृत्व में रवाना हुई. टीम मैनेजर सुरेश चौहान ने बताया कि अखिल भारतीय शूटिंग प्रतियोगिता में खेल की उत्कृष्टता को बढ़ावा देने और अपने कर्मियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा.

ये भी पढ़ें:  हिमाचल प्रदेश 31 मार्च, 2026 तक होगा हरित ऊर्जा राज्य के रूप में स्थापितः मुख्यमंत्री

हिमाचल प्रदेश पुलिस शूटिंग को एक प्रमुख खेल के रूप में सक्रिय रूप से समर्थन और बढ़ावा दे रही है, जिससे अधिकारियों को राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्टता हासिल करने के अवसर मिलते हैं.

अखिल भारतीय शूटिंग प्रतियोगिता में भाग लेने वालों में इंस्पेक्टर सुरेश कुमार चौहान, एचसी शुभम कुमार, एचसी सचिन पाल, एचसी विशाल जसवाल, एचसी सन्नी शर्मा, सीटी राहुल भारद्वाज, सीटी राजेश कुमार, सीटी तेज सिंह, सीटी रोहित भारद्वाज, सीटी अवनीत कुमार, सीटी अनिल कुमार, एलसीटी बीना चौहान, एलसीटी साक्षी और एलसीटी रीता शामिल हैं.

ये भी पढ़ें:  बनोग-जाबल का बाग-कांशीवाला सड़क निर्माण को 12.36 करोड़ मंजूर
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More