HomeHimachalSolanLIC में 200 पदों पर निकली भर्ती, 26 अगस्त को होंगे कैंपस...

LIC में 200 पदों पर निकली भर्ती, 26 अगस्त को होंगे कैंपस इंटरव्यू; 10वीं पास से ग्रेजुएट तक को मौका

एलआईसी ऑफ इंडिया, सोलन में बीमा सखी के 200 पदों पर भर्ती के लिए 26 अगस्त, 2026 को कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। इंटरव्यू मॉडल करिअर सेंटर सोलन, नजदीक डीस्ट्रोफी हॉस्पिटल जटोली स्थित जिला रोजगार कार्यालय में सुबह 10:30 बजे से होगा।

सोलन : एलआईसी ऑफ इंडिया, सोलन में बीमा सखी के 200 पदों पर भर्ती के लिए 26 अगस्त, 2026 को कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। इंटरव्यू मॉडल करिअर सेंटर सोलन, नजदीक डीस्ट्रोफी हॉस्पिटल जटोली स्थित जिला रोजगार कार्यालय में सुबह 10:30 बजे से होगा।

जिला रोजगार अधिकारी सोलन जगदीश कुमार ने बताया कि इन पदों के लिए 10वीं, 12वीं, स्नातक पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों की आयु 25 से 58 वर्ष के बीच होनी चाहिए। पदों के लिए पुरुष और महिला दोनों अभ्यर्थी पात्र हैं।

इच्छुक उम्मीदवारों को अपनी शैक्षणिक योग्यता से संबंधित सभी आवश्यक प्रमाण पत्र और दस्तावेज साथ लेकर निर्धारित समय पर कैंपस इंटरव्यू में पहुंचना होगा। इंटरव्यू में शामिल होने के लिए किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।

ये भी पढ़ें:  देहरा में सीएम ने किए 233.55 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास

अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय सोलन के दूरभाष नंबर 01792-227242 पर संपर्क किया जा सकता है।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More