Home Politics सुक्खू सरकार में सत्ता संघर्ष चरम पर, सचिवालय बना रणभूमि, लड़ाई में...

सुक्खू सरकार में सत्ता संघर्ष चरम पर, सचिवालय बना रणभूमि, लड़ाई में पिस रही हिमाचल की जनता : बिंदल

डॉ. बिंदल ने कहा कि जब सरकार अपनी नाकामियों पर घिरती है तो कभी एक मंत्री दूसरे मंत्री पर ठीकरा फोड़ता है और जब बात नहीं बनती तो भारतीय जनता पार्टी और केंद्र सरकार पर दोष मढ़ दिया जाता है। यह कांग्रेस की पुरानी और विफल राजनीति है।

0

शिमला : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश आज अभूतपूर्व और अत्यंत विकट परिस्थितियों से गुजर रहा है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में पूरी तरह विफल, दिशाहीन और आपसी कलह में उलझी हुई है। मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और मंत्री एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने में व्यस्त हैं और सरकार का हर घटक अपनी भड़ास निकालने में लगा है।

डॉ. बिंदल ने कहा कि स्थिति यह हो गई है कि प्रदेश का सचिवालय, जहां से जनता के हित में निर्णय होने चाहिए, आज रणभूमि में तब्दील हो चुका है। एक मंत्री दूसरे मंत्री को कोस रहा है। मंत्री प्रशासनिक अधिकारियों पर दोष मढ़ रहे हैं और अधिकारी इस असमंजस में फंसे हैं कि वे कर्तव्य निभाएं या राजनीतिक दबाव सहें। सरकार प्रशासन से लड़ रही है और प्रशासन स्वयं को असहाय एवं डिमोरलाइज महसूस कर रहा है।

ये भी पढ़ें:  भाजपा युवा मोर्चा पांवटा साहिब में 22 मई को निकलेगा बाइक तिरंगा यात्रा

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की इस अंदरूनी लड़ाई का सबसे बड़ा खामियाजा प्रदेश की जनता भुगत रही है। जनता त्रस्त और असुरक्षित है, जबकि सरकार के नेता अपनी सत्ता की लड़ाई में मस्त हैं। पिछले 70 वर्षों के इतिहास में हिमाचल ने ऐसी स्थिति कभी नहीं देखी, जहां मंत्री और कांग्रेस नेता पूरी तरह स्वच्छंद होकर केवल अपना-अपना जुगाड़ करने में लगे हों।

डॉ. बिंदल ने कहा कि जब सरकार अपनी नाकामियों पर घिरती है तो कभी एक मंत्री दूसरे मंत्री पर ठीकरा फोड़ता है और जब बात नहीं बनती तो भारतीय जनता पार्टी और केंद्र सरकार पर दोष मढ़ दिया जाता है। यह कांग्रेस की पुरानी और विफल राजनीति है। प्रदेश की कानून-व्यवस्था चरमरा चुकी है। विकास कार्य पूरी तरह ठप हो चुके हैं और संस्थान बेलगाम हो गए हैं।

ये भी पढ़ें:  नशे के खिलाफ बद्दी पुलिस का बड़ा एक्शन : 8.670 ग्राम चिट्टा और 77.770 ग्राम चरस के साथ 3 गिरफ्तार

डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि जब भी कोई नागरिक सरकार से सवाल करता है, तो कांग्रेस के नेता समाधान देने के बजाय आपस में गुत्थम-गुत्था हो जाते हैं। यह सरकार अब नैतिक और प्रशासनिक दोनों रूप से शासन करने का अधिकार खो चुकी है। भाजपा प्रदेश की जनता की आवाज बनकर इस अव्यवस्था, अराजकता और विफलता के खिलाफ सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी।

ये भी पढ़ें:  स्कूल आपदा प्रबंधन योजना अनिवार्य, वित्तीय वर्ष के अंत तक एस.डी.एम.पी तैयार करने के निर्देश