HomeHimachalShimlaकानून नहीं, बदले की भावना से हो रही कार्रवाई, जनता सब देख...

कानून नहीं, बदले की भावना से हो रही कार्रवाई, जनता सब देख रही है, जवाब जरूर देगी

उन्होंने हमीरपुर में भाजपा विधायक के परिजनों से जुड़े मामले पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार पूरी तरह प्रतिशोध की राजनीति पर उतर आई है और सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर विपक्षी नेताओं और उनके परिवारों को निशाना बनाया जा रहा है

शिमला : भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संदीपनी भारद्वाज ने हमीरपुर में भाजपा विधायक के परिजनों से जुड़े मामले पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार पूरी तरह प्रतिशोध की राजनीति पर उतर आई है और सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर विपक्षी नेताओं और उनके परिवारों को निशाना बनाया जा रहा है, जबकि चेस्टर हिल में हुआ भ्रष्टाचारी पर सरकार बिल्कुल खामोश है।

उन्होंने कहा कि सदन से लेकर सड़क तक भाजपा सवाल पूछ रही हैं और मुख्यमंत्री बचकाने बहाने बना रहे हैं। कभी कहते हैं कि हमें पता ही नहीं और कभी कहते हैं कि सीएस को हमने अब बयाना देने से मना कर दिया है? 1500 करोड़ से ज्यादा के घोटाले जिसमें उनके नाक के नीचे का काम करने वाले अधिकारियों पर संगीन आरोप लग रहे हैं और मुख्यमंत्री को चुप्पी उनकी बेबसी बताने के लिए काफी है। सवाल यह है कि वह इतने बेबस क्यों हैं? जबकि उन्हीं के मुख्यमंत्री रहते उनके जिले में उनकी पार्टी को पटखनी देने वाले विधायक को प्रताड़ित करने के लिए वह कानूनी और नैतिकता की सारी सीमाएं लांघ रहे हैं।

ये भी पढ़ें:  बेहतर इलाज के लिए चिकित्सा महाविद्यालयों में बढ़ाई जा रही पीजी सीटें: CM

उन्होंने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि कानून के नाम पर चुनिंदा कार्रवाई की जा रही है, जबकि प्रदेश में कई गंभीर मुद्दों पर सरकार पूरी तरह मौन है। जहां सरकार को माफियाओं और बढ़ते अपराध पर कार्रवाई करनी चाहिए, वहां वह राजनीतिक विरोधियों को दबाने में जुटी हुई है।

संदीपनी भारद्वाज ने कहा कि इस पूरे घटनाक्रम से स्पष्ट है कि कांग्रेस सरकार निष्पक्ष जांच में विश्वास नहीं रखती, बल्कि राजनीतिक लाभ के लिए जांच एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही है। यह न्याय नहीं, बल्कि सत्ता का दुरुपयोग है। उन्होंने कहा कि अदालतों में मामला विचाराधीन है और कानून अपना काम करेगा, लेकिन सरकार जिस तरह से इस मुद्दे को राजनीतिक रंग देकर प्रस्तुत कर रही है, वह उसकी मंशा पर सवाल खड़े करता है।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में 1.614 किलोग्राम चरस के साथ 34 साल का युवक गिरफ्तार

संदीपनी ने कहा कि कांग्रेस सरकार को यह समझना चाहिए कि लोकतंत्र में विपक्ष को दबाने की कोशिशें कभी सफल नहीं होतीं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ रही है, लेकिन सरकार का पूरा ध्यान राजनीतिक बदले की कार्रवाई पर केंद्रित है। जनता की समस्याएं जस की तस हैं और सरकार अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए ऐसे हथकंडे अपना रही है।

संदीपनी भारद्वाज ने कहा कि भाजपा इस तरह की राजनीति का लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देगी और जनता के बीच सच्चाई को उजागर करती रहेगी। हिमाचल की जनता सब देख रही है। समय आने पर इसका जवाब जरूर मिलेगा।

ये भी पढ़ें:  स्मार्ट मीटरों पर उठे सवालों पर बिजली बोर्ड का जवाब, कहा– संदेह हो तो दूसरा मीटर लगाकर कर लें गड़बड़ी की जांच
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More